भाजपा और आरएसएस नहीं चाहते कि गरीब बच्चा अंग्रेजी सीखे : राहुल गांधी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 20 जून 2025 (18:22 IST)
Rahul Gandhi News : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP ) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) नहीं चाहते कि भारत का गरीब बच्चा अंग्रेजी सीखे, क्योंकि वो नहीं चाहते कि लोग सवाल पूछें, आगे बढ़ें, बराबरी करें। उन्होंने यह भी कहा कि अंग्रेजी शर्म नहीं, शक्ति है। राहुल ने यह टिप्पणी गृहमंत्री अमित शाह के एक बयान के एक दिन बाद की। राहुल ने कहा कि आज की दुनिया में अंग्रेजी उतनी ही जरूरी है, जितनी आपकी मातृभाषा, क्योंकि यही रोजगार दिलाएगी, आत्मविश्वास बढ़ाएगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत की हर भाषा में आत्मा है, संस्कृति है, ज्ञान है।  
 
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने यह टिप्पणी गृहमंत्री अमित शाह के एक बयान के एक दिन बाद की। राहुल गांधी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया कि अंग्रेजी बांध नहीं, पुल है। अंग्रेजी शर्म नहीं, शक्ति है। अंग्रेजी जंजीर नहीं- जंजीरें तोड़ने का औजार है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा-आरएसएस नहीं चाहते कि भारत का गरीब बच्चा अंग्रेजी सीखे, क्योंकि वो नहीं चाहते कि लोग सवाल पूछें, आगे बढ़ें, बराबरी करें।
ALSO READ: मोदी के 11 साल पर राहुल गांधी ने साधा निशाना, कहा केंद्र सरकार वर्तमान छोड़ 2047 के सपने बेच रही
राहुल गांधी ने कहा कि आज की दुनिया में अंग्रेजी उतनी ही जरूरी है, जितनी आपकी मातृभाषा, क्योंकि यही रोजगार दिलाएगी, आत्मविश्वास बढ़ाएगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत की हर भाषा में आत्मा है, संस्कृति है, ज्ञान है। हमें उन्हें संजोना है और साथ ही हर बच्चे को अंग्रेजी सिखानी है। यही रास्ता है एक ऐसे भारत का, जो दुनिया से मुकाबला करे, जो हर बच्चे को बराबरी का मौका दे।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मारी, कठुआ से कर रहा था सीमा पार

ट्रंप और पुतिन की मीटिंग से पहले जेलेंस्‍की ने PM मोदी को लगाया फोन, जानिए किस मुद्दे पर हुई बात

फतेहपुर में क्यों मचा बवाल, ईदगाह में बने मकबरे का क्या है विवाद, हिन्दू संगठनों ने क्यों लहरा दिया भगवा झंडा

प्रियंका गांधी वाड्रा 'लापता', पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत

Facebook पर प्राइवेसी को लेकर क्यों डरे लोग, आखिर वायरल पोस्ट का क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

कर्नाटक के मंत्री केएन राजन्ना को मंत्रिमंडल से किया बर्खास्त, CM सिद्धारमैया ने राज्यपाल से इसलिए मांगा था इस्‍तीफा

UP : शिक्षा विभाग की ऑनलाइन बैठक में चला अश्लील वीडियो, मुकदमा दर्ज

बिहार में डोनाल्ड ट्रंप के बाद अब बिल्ली के नाम से निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन, पढ़िए क्या है पूरा मामला

Rahul Gandhi Vs EC : कांग्रेस के 'वोट चोरी' के दावे गलत, 'फैक्ट चेक' के साथ चुनाव आयोग ने जारी किए दस्तावेज

मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी सांसदों को दिया रात्रिभोज, सोनिया गांधी भी हुईं शामिल, अब किस तैयारी में है INDIA गठबंधन

अगला लेख