हरियाणा में बोले राहुल गांधी, 300 यूनिट बिजली मुफ्त, 25 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 30 सितम्बर 2024 (14:03 IST)
Rahul Gandhi rally in Haryana: कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा में अडाणी की सरकार नहीं चाहिए। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बड़े उद्यमियों के लिए है। कांग्रेस राज्य में सरकार लाएगी और परिवर्तन लाएगी।
<

हरियाणा के लिए कांग्रेस की गारंटी

????महिलाओं को शक्ति

✅ हर महीने 2,000 रुपए
✅ 500 रुपए में गैस सिलेंडर

???? सामाजिक सुरक्षा को बल

✅ 6,000 रुपए बुढ़ापा पेंशन
✅ 6,000 रुपए दिव्यांग पेंशन
✅ 6,000 रुपए विधवा पेंशन
✅ पुरानी पेंशन बहाल होगी

???? युवाओं को सुरक्षित भविष्य

✅ 2… pic.twitter.com/mEYvHclV6f

— Congress (@INCIndia) September 30, 2024 >
राहुल गांधी ने हरियाणा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा लक्ष्य है कि जितना पैसा नरेंद्र मोदी ने अडानी-अंबानी को दिया है, उतना ही पैसा मैं हिन्दुस्तान के किसान, गरीब, दलितों की जेब में डालना है। हम तरीका निकालेंगे। किसानों का कर्ज माफ करेंगे, उन्हें एमएसपी देंगे। 
 
async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> >
महिलाओं के खाते में हर माह 2000 : हरियाणा में हमने 3-4 कदम लिए हैं। हमारा लक्ष्य एक ही है आपके अकाउंट में पैसा डालना। महिला शक्ति योजना हर महीने 2000 रुपए महिलाओं एकाउंट में डाले जाएंगे। हम 500 रुपए में गैस सिलेंडर देंगे। वृद्धावस्था पेंशन स्कीम लागू कर विधवा, वृद्ध और दिव्यांग लोगों के खाते में 6000 रुपए जाएंगे। 
<

मेरा लक्ष्य है:

जितना पैसा नरेंद्र मोदी ने अडानी-अंबानी को दिया है।

उतना ही पैसा कांग्रेस देश की जनता की जेब में डालेगी।

: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi

हरियाणा pic.twitter.com/Nfam4967Us

— Congress (@INCIndia) September 30, 2024 >
युवाओं को रोजगार : कांग्रेस 2 लाख युवाओं की खाली पदों पर भर्ती करेगी। किसान को एमएसपी मिलेगी और कांग्रेस की सरकार बनते ही आपके खाते में धान का पैसा मिलना शुरू हो जाएगा। 300 यूनिट तक हम फ्री बिजली देंगे। कांग्रेस की सरकार बनने पर 25 लाख रुपए का हेल्थ इंश्योरेंस राज्य के करीब लोगों को दिया जाएगा। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 
Show comments

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

चीन ने फिलिपीन में पढ़ रहे अपने नागरिकों को दी सुरक्षा चेतावनी

छांगुर बाबा को हुई 60 करोड़ की फंडिंग, 22 बैंक खातों में आई राशि, ED की जांच में हुआ खुलासा

TRF पर को आतंकी संगठन घोषित करने पर क्या बोला चीन, पाकिस्तान को लगेगा झटका

देश में सामान्य से 9% ज्यादा बारिश, राजस्थान में 116 फीसदी अधिक

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी