सपा और बसपा को गठबंधन का हक, कांग्रेस पूरी क्षमता से यूपी में चुनाव लड़ेगी : राहुल गांधी

Webdunia
शनिवार, 12 जनवरी 2019 (23:58 IST)
दुबई। 2019 लोकसभा चुनाव के लिए उत्तरप्रदेश में सपा और बसपा द्वारा कांग्रेस को साथ लिए बगैर ही आपस में गठजोड़ करने की घोषणा करने के कुछ घंटे बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी पूरी क्षमता के साथ राज्य में चुनाव लड़ेगी। गांधी ने यहां कहा कि उनके मन में इन दोनों दलों के नेताओं के प्रति बड़ा सम्मान है और वे जो भी चाहें, उन्हें वह करने का हक है।
 
उन्होंने कहा कि बसपा और सपा ने राजनीतिक निर्णय लिया है। अब यह हम पर निर्भर करता है कि हम कैसे उत्तरप्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करते हैं? हम पूरी क्षमता के साथ लड़ेंगे। कांग्रेस पार्टी के पास उत्तरप्रदेश के लोगों को पेशकश करने के लिए काफी कुछ है। बसपा और सपा के संबंध में मैं कहना चाहता हूं कि मेरे मन में बसपा और सपा के नेताओं के प्रति बड़ा सम्मान है और वे जो भी चाहें, उन्हें करने का हक है।
 
कभी एक-दूसरे के कट्टर विरोधी रहीं सपा और बसपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए उत्तरप्रदेश में आपस में गठबंधन करने की शनिवार को घोषणा की और उन्होंने कांग्रेस को गठबंधन से दूर रखा है। बसपा और सपा 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।
 
हालांकि बसपा और सपा ने कहा कि वे अमेठी और रायबरेली में उम्मीदवार नहीं उतारेंगी। अमेठी का प्रतिनिधित्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और रायबरेली का प्रतिनिधित्व संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी कर रही हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

गाजीपुर लोकसभा में मुख्तार अंसारी के परिवार के सियासी रसूख की परीक्षा, भाई के साथ भतीजी भी चुनावी मैदान में

कौन है कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने वाला शख्स? वीडियो जारी कर कहा- सिखा दिया सबक?

Air India Express के विमान को आपात स्थिति में तिरुचिरापल्ली में उतारा

सैलून जाए बिना ऐसे करें अपना हेयरस्टाइल चेंज, जानें ये 5 सिंपल टिप्स

मालेगांव में CM योगी बोले, कांग्रेस के अंदर औरंगजेब की आत्मा

अगला लेख