राहुल बोले, पत्रकार बनकर सवाल करूंगा तो मोदी जवाब नहीं दे पाएंगे

Webdunia
गुरुवार, 25 अक्टूबर 2018 (20:46 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राफेल सौदे को लेकर एक बार फिर चुनौती देते हुए कहा कि यदि वह इसके संबंध में पत्रकार के रूप में उनसे महज तीन सवाल भी करेंगे तो मोदी जवाब नहीं दे पाएंगे। 
 
राहुल ने कहा कि राफेल को लेकर हर संस्थान मोदी को बचा रहा जबकि देश का हर नागरिक इस मामले में उनसे सवाल पूछना चाहता है और तथ्य सामने लाना चाहता है। उन्होंने कहा कि वह खुद पत्रकार के रूप में यदि मोदी सवाल करेंगे तो वह जवाब नहीं दे पाएंगे।
 
उन्होंने कहा कि मैं पत्रकारों के सामने आता हूं। उनके हर सवाल का जवाब देता हूं। प्रधानमंत्री से सवाल पूछिए तो वह कोई जवाब नहीं देते। देश के प्रधानमंत्री हर सवाल पर चुप्पी साधे रहते हैं।
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने इससे पहले भी मोदी को चुनौती दी थी और कहा था कि राफेल घोटाले पर यदि वह पंद्रह मिनट भी संसद में बोलेंगे तो मोदी उनके सामने टिक नहीं पाएंगे। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं नेपाल में भड़की हिंसा का असली गुनहगार, क्‍यों चर्चा में हैं ओली को इशारों पर नचाने वाली चीनी सुंदरी हाओ यांकी

नेपाल में तख्तापलट के पीछे एक और कहानी, कौन हैं हृदयेन्द्र शाह और क्या है राज परिवार से इनका संबंध

Nano Banana 3d figurines क्या है, Ghibli के बाद क्यों हुआ इतना वायरल, सोशल मीडिया पर पोस्ट की होड़, खुद कैसे करें क्रिएट

Alto और Wagon R होगी देश की सबसे सस्ती कार, क्या है GST का गणित

नेपाल में तख्तापलट के बाद अंतरिम सरकार के गठन पर गहराया संकट, बड़ा सवाल, क्या भटक गया Gen-Z आंदोलन?

सभी देखें

नवीनतम

मोदी सरकार ने की अफीम नीति की घोषणा, इन 3 राज्‍यों में मिलेंगे खेती के लाइसेंस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मनरेगा की उल्लेखनीय उपलब्धि

नेपाल में भारतीयों की बस पर हमला, पशुपतिनाथ मंदिर से लौट रहे थे पर्यटक, कई यात्री घायल

वोट चोरी देश का सबसे बड़ा मुद्दा, प्रधानमंत्री मोदी की मणिपुर यात्रा पर क्या बोले राहुल गांधी

डोनाल्ड ट्रंप के 50 फीसदी टैरिफ पर बोले RSS प्रमुख भागवत, उन्हें डर लगने लगा है

अगला लेख