सिंधिया के साथ छोड़ने पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, वे एकमात्र व्यक्ति थे जो मेरे घर कभी भी आ सकते थे

Webdunia
बुधवार, 11 मार्च 2020 (18:50 IST)
नई दिल्ली। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 18 साथ कांग्रेस के साथ रहने के बाद भाजपा का दामन थाम लिया। ज्योतिरादित्य सिंधिया को राहुल गांधी का करीबी माना जाता था। संसद से लेकर सड़क तक दोनों नेताओं की ट्यूनिंग नजर आती थी, लेकिन कहा जाता है कि राजनीति की राह में कब कौन किसका दामन थाम ले, कहा नहीं जा सकता। सिंधिया साथ छोड़ने पर राहुल गांधी ने पहली बार बयान दिया है। 
 
राहुल गांधी ने इस बात का खंडन किया कि कांग्रेस से इस्तीफा देने से पहले सिंधिया ने सोनिया गांधी और उनसे मिलने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें समय नहीं दिया गया। राहुल गांधी से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में इकलौते ऐसे शख्स थे, जो कभी भी मेरे घर आ सकते थे।
 
भाजपा की सदस्यता लेने के बाद सिंधिया ने प्रधानमंत्री मोदी की की खूब तारीफ की। सिंधिया ने कहा कि उन्होंने कहा कि कांग्रेस जड़ता की शिकार हो गई है और नए नेतृत्व के लिए सही वातावरण नहीं है।
 
उन्होंने मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार पर किसानों-युवाओं से किए वादों को पूरा न करने और भ्रष्टाचार में डूबे रहने का आरोप लगाया। सिंधिया के भाजपा के साथ में आने के बाद मध्यप्रदेश की राजनीति में हड़कंप मचा हुआ है।
 
खबरों के अनुसार मोदी सरकार सिंधिया को राज्यसभा के रास्ते केंद्र में लाकर मंत्री पद से नवाज सकती है। (एजेंसियां) (Photo courtesy: twitter)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

अपना बैंक अकाउंट करवा रहे हैं बंद? पहले जान लें ये 5 बातें

गर्मी के मौसम में अब नहीं मुरझाएंगे पौधे, जाने लें ये 5 टिप्स

दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन, इन स्थानों पर लू का अलर्ट

उस पानी से आप हाथ नहीं धोएंगे, जिसे इस गांव के लोग पीते हैं!

यूपी में पीएम मोदी की 3 सभाएं, अमेठी में अमित शाह और राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन

अगला लेख