श्रीनगर के लाल चौक पर राहुल गांधी ने फहराया तिरंगा

Webdunia
रविवार, 29 जनवरी 2023 (12:13 IST)
श्रीनगर। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह श्रीनगर के पंथा चौक से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। राहुल ने आज लाल चौक पर ध्वजारोहण किया। सोमवार को यात्रा का आखिरी दिन है।
 
राहुल गांधी ने तिरंगा फहराने के बाद राष्‍ट्रगान भी गाया गया। लाल चौक के बाद ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शहर के बुलेवार्ड क्षेत्र में नेहरू पार्क की तरफ बढ़ गई, जहां 4,080 किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा का समापन हो जाएगा।
 
इससे पहले राहुल के लाल चौक पर झंडा फहराने के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षाबलों ने लाल चौक को सील कर दिया गया था। यहां लोगों को आने जाने की इजाजत नहीं है। भारत जोड़ो यात्रा को कश्मीर में फारुख अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती समेत कई दिग्गजों का साथ मिला है।
 
आज यात्रा शुरू करने से पहले राहुल ने ट्वीट किया, 'आज, कश्मीरी पंडित भाजपा सरकार से पूछ रहे हैं - हमारा राजनीतिक इस्तेमाल करने के अलावा आपने हमारे लिए किया ही क्या है? जवाब है, प्रधानमंत्री जी?'
 
गौरतलब है कि कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' पिछले साल 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्‍ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों से होते हुए यात्रा जम्मू कश्मीर पहुंची है।
 
एक समय जब श्रीनगर के लाल चौक पर आतंकियों और कट्‍टरपंथियों द्वारा राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराने की चुनौती दी जाती थी, आज वहां तिरंगा फहराना आसान हो गया है। 1992 में वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में लाल चौक पर तिरंगा फहराया गया था। उस समय उनके साथ वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी थे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

Sukanya Samriddhi Yojana : छोटी सी बचत आपकी बेटी को बना देगी लखपति, 4 करोड़ से ज्यादा लोगो ने जताया भरोसा, जान लीजिए क्या है स्कीम

एम्बुलेंस में बेहोश महिला से गैंगरेप, अस्‍पताल का स्‍टाफ बना हैवान, कर दी दरिंदगी, इसलिए एम्बुलेंस में आई थी पीड़िता

उल्लू से लेकर आल्ट तक ‘डर्टी पिक्‍चर’ वाले ऐप्‍स को सरकार ने किया बैन, एकता कपूर ने क्‍या सफाई दी?

Atal Pension Yojana : योजना में 8 करोड़ से ज्यादा लोगों ने लगाया पैसा, 5000 रुपए तक की मासिक पेंशन, अटल पेंशन योजना से जुड़ा बड़ा अपडेट

बिहार सरकार को समर्थन देने का दुख, नीतीश से क्यों नाराज हैं चिराग पासवान

अगला लेख