राहुल गांधी 2 दिवसीय यात्रा पर जम्मू पहुंचे, पैदल जाएंगे वैष्णोदेवी मंदिर

Webdunia
गुरुवार, 9 सितम्बर 2021 (15:53 IST)
जम्मू। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय यात्रा पर गुरुवार को यहां पहुंचे। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जम्मू हवाई अड्डे के बाहर राहुल गांधी पर पुष्पवर्षा की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर उनका स्वागत किया।
 
राहुल जम्मू पहुंचने के बाद माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा के लिए रवाना हो गए। गांधी इससे पहले 10 अगस्त को श्रीनगर में खीर भवानी मंदिर और हजरतबल दरगाह गए थे।
 
पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस नेता माता वैष्णोदेवी के दरबार में माथा टेकने के लिए पैदल यात्रा करेंगे।
 
प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 से साढ़े बारह बजे तक जम्मू के जे के रिसॉर्ट में पार्टी के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे। वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ भी बातचीत करेंगे और शुक्रवार को ही नई दिल्ली लौट जायेंगे।
 
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35-ए को निरस्त करने और उसे केंद्र शासित प्रदेश बनाने के बाद श्री गांधी का यहां यह दूसरा दौरा होगा। इससे पहले वह इसी साल नौ अगस्त को केन्द्रशासित प्रदेश के दौरे पर आए थे।
 
कांग्रेस नेता का जम्मू दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब परिसीमन आयोग द्वारा अपनी रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में चुनाव की चर्चा है।
 
गौरतलब है कि केन्द्र सरकार ने अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा हटाते हुए अनुच्छेद 370 निरस्त कर दिया था और राज्य को दो केन्द्रशासित प्रदेश में विभाजित किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह का तंज, अखिलेश ने हाथ जोड़े, डिंपल यादव भी मुस्कुराईं

AI से खत्म हो सकता है पानी, खौफनाक सच से क्यों अनजान हैं यूजर्स

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

Rajasthan : जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामला, 11वां फरार आरोपी फिरोज गिरफ्तार

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

सभी देखें

नवीनतम

टोल कलेक्‍शन में उत्तर प्रदेश टॉप पर, 7060 करोड़ रुपए की हुई कमाई

लालू यादव की तबीयत नाजुक, एम्स में कराया गया भर्ती

Meta ने Facebook और Instagram की सामग्री पर नहीं लगाई लगाम, तुर्किए सरकार ने लगाया जुर्माना Turkish government fined Meta

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का दावा, वक्फ की 90 फीसदी से अधिक संपत्ति विवादित

Waqf Amendment Bill को लेकर मोदी सरकार पर भड़के औवेसी, बोले मैं गांधी के तरह बिल फाड़ता हूं

अगला लेख