परिजनों से मिलने हाथरस जाएंगे राहुल-प्रियंका, सरकार पर साधा निशाना

Webdunia
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2020 (10:53 IST)
नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज हाथरस में गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मिलेंगे। उधर, दोनों नेताओं के हाथरस आने की सूचना पर प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिला प्रशासन ने बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्‍था सख्‍त कर दी है। राहुल और प्रियंका को बॉर्डर पर ही रोका जा सकता है।
 
हाथरस रवाना होने से पहले राहुल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि भाजपा का नारा 'बेटी बचाओ' नहीं, 'तथ्य छुपाओ, सत्ता बचाओ' है।
 
वहीं, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जवाबदेही का वक्त है और जनता को जवाब चाहिए।
 
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'उप्र के जंगलराज में बेटियों पर ज़ुल्म और सरकार की सीनाज़ोरी जारी है। कभी जीते-जी सम्मान नहीं दिया और अंतिम संस्कार की गरिमा भी छीन ली। भाजपा का नारा ‘बेटी बचाओ’ नहीं, ‘तथ्य छुपाओ, सत्ता बचाओ’ है।'
 
 
उन्होंने कहा कि यूपी में फैले जंगलराज की हद नहीं। मार्केटिंग, भाषणों से कानून व्यवस्था नहीं चलती। ये मुख्यमंत्री की जवाबदेही का वक्त है। जनता को जवाब चाहिए।
 
 
हाथरस के बाद बलरामपुर में सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जिले के गैसड़ी क्षेत्र में अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया और अस्पताल ले जाते समय पीड़िता की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सम्बंधित जानकारी

सेक्‍स हाइवे पर नेताजी की डर्टी पिक्‍चर, अब सेक्‍स कांड में धाकड़ खुलासा, कौन है वीडियो में दिख रही महिला?

कौन हैं अनुष्का यादव, जिनके साथ 12 साल से रिलेशन में लालू पुत्र तेज प्रताप

प्रधानमंत्री को 60 लाख रुपए चाहिए, 1971 का एक सनसनीखेज घोटाला, जिसने देश को हिला दिया था

न तो सद्भावना है और न ही मि‍त्रता, फिर सिंधु जल संधि कैसी

लव जिहादी मोहसिन के दोनों भाई फरार, पूरा परिवार पुलिस के रडार पर

UP : अमेठी में पेड़ से लटका मिला दलित युवक का शव

सिम तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

रूस ने यूक्रेन पर फिर किए ड्रोन और मिसाइल हमले, 12 लोगों की मौत, अब तक का सबसे बड़ा हमला

ऑपरेशन सिंदूर के बाद ताजमहल की सुरक्षा होगी हाईटेक, जल्द ही लगेगा एंटी ड्रोन सिस्‍टम

अगला लेख