राहुल ने साधा सरकार पर निशाना, कहा- अब चीनी कब्जे का सत्य भी स्वीकारें मोदी

Webdunia
शनिवार, 20 नवंबर 2021 (16:18 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीन केंद्रीय कृषि कानूनों को निरस्त करने से जुड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद शनिवार को सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब उसे चीन के कब्जे का सत्य भी स्वीकार कर लेना चाहिए।
 
कांग्रेस और राहुल गांधी चीन के साथ सीमा पर तनाव की स्थिति से निपटने के सरकार के तौर-तरीकों को लेकर उसकी अक्सर आलोचना करते आ रहे हैं। राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि अब चीनी कब्जे का सत्य भी मान लेना चाहिए। उधर भारत और चीन ने पूर्वी लद्दाख में संघर्ष के अन्य क्षेत्रों से सैनिकों को पूरी तरह से पीछे हटाने के मद्देनजर जल्द ही किसी तारीख पर अगले दौर की सैन्य स्तर की वार्ता आयोजित करने पर गुरुवार को सहमति व्यक्त की।
 
विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार सीमा मामलों पर विचार-विमर्श एवं समन्वय संबंधी कार्यकारी तंत्र (डब्ल्यूएमसीसी) की डिजिटल माध्यम से आयोजित बैठक में दोनों पक्षों ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर स्थिति के संबंध में स्पष्ट एवं गहराई के साथ चर्चा की और पिछली सैन्य स्तर की वार्ता के बाद के घटनाक्रम की समीक्षा की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM Modi UK Visit : PM मोदी की ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर से मुलाकात, FTA पर दोनों देशों के हस्ताक्षर, क्या होगा सस्ता

Extra marital affairs के कारण एक और पाकिस्तानी क्रिकेटर का निकाह टूटने की कगार पर

कौन हैं अजय सेठ, जो संभालेंगे IRDAI की कमान?

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उपराष्ट्रपति चुनाव में INDIA गठबंधन की एकता की अग्निपरीक्षा!

बिहार SIR : चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, 1 माह में जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम

सभी देखें

नवीनतम

ड्रोन से छूटेगी 12.5 KG की मिसाइल और दुश्मन तबाह, जानिए कितनी ताकतवर है ULPGM-V3 Missile

जाति जनगणना न कराना मेरी गलती, जानिए राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

जब कार्यकर्ता ने PM मोदी को सबसे बड़ी समस्या बताया तो क्या बोले राहुल गांधी

भारत में 53 प्रतिशत पार्टनर बेवफा, एशले मैडिसन के खुलासे ने पूरे देश को चौंकाया, सर्वे में खुद कबूली बेवफाई

ALTT और ULLU समेत 25 OTT ऐप पर लगा प्रतिबंध, भारत में दिखा रहे थे अश्‍लील सामग्री

अगला लेख