Hanuman Chalisa

Odisha : सेवानिवृत्त इंजीनियर के यहां छापेमारी में मिले 10 फ्लैट, 1.5 किलो सोना व करोड़ों रुपए नकद

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 12 अगस्त 2024 (17:09 IST)
Raid at retired engineer's house : ओडिशा के सतर्कता विभाग ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग के एक सेवानिवृत्त इंजीनियर तारा प्रसाद मिश्रा के परिसरों पर छापेमारी कर 1.5 किलो सोना, 2.70 करोड़ रुपए की नकदी, महंगी कारें और 10 आलीशन फ्लैट समेत करोड़ों रुपए की संपत्ति का खुलासा किया।
 
अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सतर्कता टीम ने 12 पुलिस उपाधीक्षक, 12 निरीक्षक, 16 सहायक उपनिरीक्षक और अन्य कर्मचारी के साथ भुवनेश्वर, कटक और झारसुगुड़ा में 9 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। उन्होंने बताया कि छापेमारी में प्रमुख स्थानों पर 10 फ्लैट, 7 भूखंड, 2.7 करोड़ रुपए से अधिक की बैंक में जमा राशि, 1.5 किलोग्राम सोना और 6 लाख रुपए की नकदी बरामद की गई।
ALSO READ: डाक विभाग में घोटाले को लेकर CBI ने की ओडिशा में 67 स्थानों पर छापेमारी
इसके अतिरिक्त अधिकारियों को 13 लाख रुपए कीमत की रोलेक्स समेत विभिन्न ब्रांड की महंगी घड़ियां, महंगी कार (मर्सिडीज बेंज और कीया सेल्टोस) और इंजीनियर की बेटी की मेडिकल शिक्षा पर खर्च किए गए 80 लाख रुपयों का रिकॉर्ड भी मिला।
ALSO READ: पश्चिम बंगाल : चुनाव बाद हिंसा केस में TMC नेताओं के यहां छापेमारी, CBI को 6 आरोपियों की तलाश
जांच में अमेरिका, थाईलैंड, वियतनाम, संयुक्त अरब अमीरात, कनाडा, मैक्सिको, मलेशिया और सिंगापुर की विदेशी मुद्रा भी बरामद की गईं। छापेमारी जारी है। इसके साथ ही शेयरों तथा म्यूचुअल फंड में अतिरिक्त जमा राशि तथा निवेश की गई राशि का आकलन किया जा रहा है।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Kalita Majhi : कौन हैं कलिता माझी, कभी 4,000 रुपए प्रतिमाह में घरों में करती थीं काम, अब बंगाल में बनीं मंत्री, पढ़िए संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक समर्पण की पूरी कहानी

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!

सभी देखें

नवीनतम

लेबनान पर इजराइली हमलों से भड़का ईरान, अमेरिका से वार्ता रोकने की दी चेतावनी

तमिलनाडु में BJP के तुरूप के पत्ते का पार्टी से मोहभंग, क्या होगा अन्नामलाई का अगला कदम

मध्यप्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को नई रफ्तार, इंदौर बनेगा बस ऑपरेशन का हब,

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

अगला लेख