Biodata Maker

रेलवे ने बुजुर्गों, महिलाओं के लिए निचली सीटों का कोटा बढ़ाया

Webdunia
गुरुवार, 27 दिसंबर 2018 (21:38 IST)
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने बुज़ुर्गों तथा गर्भवती एवं 45 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को नए साल का तोहफा देते हुए उनके लिए आरक्षित कोचों में नीचे वाली बर्थों का कोटा बढ़ा दिया है।
 
 
रेल मंत्रालय की प्रवक्ता स्मिता शर्मा वत्स ने यहां बताया कि वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती एवं 45 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को स्लीपर कोच में 6 तथा एसी-2 एवं एसी-3 कोचों में नीचे वाली 3-3 बर्थों का कोटा निर्धारित था।

रेल मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि अब स्लीपर कोच में 6 की बजाय 7, एसी-3 में 3 की जगह 4 और एसी-2 में अगर एक से अधिक कोच हैं, तो हर कोच में 3 की बजाय 4 बर्थ आरक्षित रहेंगी। अगर एसी-2 का एक ही कोच होगा तो पूर्ववत 3 बर्थ ही आरक्षित होंगी।
 
स्मिता ने कहा कि उपरोक्त वर्ग के यात्रियों के लिए राजधानी एवं दूरंतो एक्सप्रेस गाड़ियों में एसी-3 कोच में 4 की बजाय 5 और एसी-2 में 3 की बजाय 4 निचली बर्थ आरक्षित की गई हैं। उन्होंने बताया कि यह निर्णय एक सप्ताह में लागू हो जाएगा और नए साल से यात्री इसका लाभ उठा सकेंगे।
 
रेलवे ने इसी माह हर उम्र की महिलाओं के लिए कोचों में अलग से भी कोटा निर्धारित किया है। उपरोक्त श्रेणी के अलावा रेलवे ने सभी राजधानी, दूरंतो एवं पूरी तरह वातानुकूलित ट्रेनों के एसी-3 कोचों में महिला कोटे में 6 बर्थ आवंटित की हैं। इसका लाभ सभी महिलाओं को मिलेगा, चाहे वे किसी भी आयु की हों और अकेले यात्रा करें या समूह में। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

सीएम डॉ. मोहन ने उठाया बड़ा कदम, खाड़ी देशों में रह रहे एमपी के निवासियों के लिए नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

अगला लेख