नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ मामले में रेलवे का बड़ा एक्शन, DRM समेत 4 अधिकारियों का तबादला

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 5 मार्च 2025 (07:52 IST)
New Delhi railway station stampede : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 यात्रियों की मौत की घटना के एक पखवाड़े बाद मंगलवार को रेलवे ने बड़ा एक्शन लिया है। दिल्ली के मंडल रेलवे प्रबंधक (DRM) सुखविंदर सिंह और अतिरिक्त डीआरएम विक्रम सिंह राणा समेत रेलवे के चार वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया गया।
 
रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि प्रशासनिक आदेशों के माध्यम से तत्काल कोई कारण बताए बिना उनका तबादला किया गया है, लेकिन इस कदम के समय से जाहिर तौर पर भगदड़ से इसके तार जुड़े हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रालय को कहीं न कहीं उनकी ओर से लापरवाही नजर आई है।
 
आधिकारिक आदेश के अनुसार डीआरएम सुखविंदर सिंह, एडीआरएम विक्रम सिंह राणा, स्टेशन निदेशक महेश यादव और वरिष्ठ संभागीय वाणिज्यिक प्रबंधक (यात्री सेवा) आनंद मोहन का तबादला किया गया है। उनकी नई पदस्थापनाओं की घोषणा नहीं की गई है।
 
डीआरएम और एडीआरम के तबादले रेलवे बोर्ड के एक आदेश के माध्यम से किए गए हैं, वहीं यादव एवं नारायण का संयुक्त स्थानांतरण आदेश उत्तर रेलवे की ओर से जारी किया गया। सिंह को जुलाई 2023 में दिल्ली मंडल का डीआरएम नियुक्त किया गया था और उनका दो साल का कार्यकाल इस साल के उत्तरार्ध तक था।
 
रेल मंत्रालय द्वारा जारी तबादला आदेश में कहा गया है कि उत्तर मध्य रेलवे से पुष्पेश आर त्रिपाठी को दिल्ली का डीआरएम बनाया गया है। विक्रम सिंह राणा की जगह वरिष्ठ अधिकारी समीर कुमार ने ली है।
 
आदेश में कहा गया कि रेल मंत्रालय ने राष्ट्रपति की मंजूरी से निर्णय लिया है कि उत्तर मध्य रेलवे से पुष्पेश आर त्रिपाठी को स्थानांतरित कर सुखविंदर सिंह की जगह डीआरएम/दिल्ली/उत्तर रेलवे के पद पर नियुक्त किया जाता है। सिंह के लिए आदेश बाद में जारी किए जाएंगे। 
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

big disasters of uttarakhand : उत्तराखंड की 5 बड़ी प्राकृतिक आपदाएं, जिनमें गई हजारों लोगों की जान

Uttarakhand Cloudburst : उत्तराखंड के धराली में बादल फटा, हर्षिल आर्मी कैंप तबाह, कई जवानों के लापता होने की आशंका

YouTube का बड़ा ऐलान : अब इन वीडियो पर नहीं मिलेगा पैसा, कहीं आपका चैनल भी तो लिस्ट में नहीं?

Maharashtra: 20 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे मिलकर लड़ेंगे स्थानीय निकाय चुनाव

dharali : 10 तस्वीरों में देखिए कुदरत का कहर, चंद सेकंड्‍स में मलबे में दबा खूबसूरत धराली

सभी देखें

नवीनतम

Uttarkashi Cloud Burst : उत्तराखंड में बादल फटने से तबाही, 4 लोगों की मौत, 130 को बचाया गया

Ed ने बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े मामले में अनिल अंबानी से 10 घंटे तक पूछताछ की

क्रिप्टो धोखाधड़ी मामले में अमेरिका में गिरफ्तार भारतीय की 42 करोड़ की संपत्ति कुर्क

दिल्ली हाई कोर्ट ने बिहार चुनाव के लिए एक समान चुनाव चिह्न के अनुरोध वाली याचिका पर मांगा जवाब

प्रयागराज: मां गंगा का विशेष निरीक्षण, सब इंस्पेक्टर के घर आशीर्वाद देने पहुंचीं मैया

अगला लेख