दो अक्टूबर को शाकाहार दिवस के रुप में नहीं मनाएगा रेलवे, जानिए क्या है कारण...

Webdunia
मंगलवार, 2 अक्टूबर 2018 (10:06 IST)
नई दिल्ली। दो अक्टूबर को केवल शाकाहारी भोजन परोसने की योजना की आलोचनाओं से घिरने के बाद भारतीय रेलवे ने महात्मा गांधी की जयंती को शाकाहार दिवस के रुप नहीं मनाने का फैसला किया है।
 
अपनी इकाई भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) को रेलवे बोर्ड ने निर्देश दिया है कि उस दिन यात्रियों के लिए पहले की तरह मांसाहार भोजन का विकल्प भी उपलब्ध हो।
 
इससे पहले मई में, उसने रेलवे के सभी जोनों को इस दिन को महात्मा गांधी के प्रति सम्मान के तौर पर ‘शाकाहार दिवस’ के रुप में मनाने का आदेश दिया था। महात्मा गांधी शाकाहार के लिए भारत के बहुत बड़े एंबैसडर समझे जाते थे।
 
पत्र में लिखा गया है, 'इस मामले का बोर्ड कार्यालय ने परीक्षण किया और सक्षम प्राधिकार ने तय किया कि शाकाहार/मांसाहार भोजन का विकल्प, जो पहले से ट्रेनों में उपलब्ध है, पहले की तरह जारी रहेगा।' इस पत्र का विषय 'दो अक्टूबर, 2018, 2019 और 2020 को शाकाहार दिवस मनाएं' है।
 
मई में जारी परिपत्र में बोर्ड ने प्रस्ताव रखा था कि दो अक्टूबर, 2018, 2019 और 2020 को पूर्ण शाकाहार दिवस के रुप में मनाया जा सकता है जब भारतीय रेलवे के परिसर में कहीं भी मांसाहार नहीं परोसा जाएगा।
उसने कहा था, 'सभी रेलवे कर्मचारियों से उस दिन को शाकाहार दिवस के रुप में मनाने का अनुरोध किया जाएगा।' (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख