Weather Alert: ठंड से नहीं मिलने वाली राहत! अगले हफ्ते बारिश के साथ-साथ बर्फबारी... तेज हवाओं का भी सितम; इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

Webdunia
मंगलवार, 17 जनवरी 2023 (17:54 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिमी भारत में अगले सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आईएमडी ने कहा कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 21 से 25 जनवरी तक उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है।
 
इसने एक बयान में कहा कि इसके प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 21 जनवरी के शुरुआती घंटों में बारिश या हिमपात शुरू होने और 23-24 जनवरी को चरम गतिविधि के साथ 25 जनवरी तक इसके जारी रहने की संभावना है।
 
मौसम विभाग ने कहा कि 23 और 24 जनवरी को जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम ओलावृष्टि होने की संभावना है।
 
इसने बताया कि 23-24 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तरप्रदेश में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। दिल्ली में इस सर्दी के मौसम में अब तक कोई बारिश दर्ज नहीं की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि नवंबर और दिसंबर में मजबूत पश्चिमी विक्षोभ बारिश न होने का कारण था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

अंग्रेजी नहीं आती तो पद कैसे संभालेंगे, हाईकोर्ट ने ADM से क्‍यों किया यह सवाल?

UP : आगरा में अवैध धर्मांतरण का मामला, इन 2 पाकिस्‍तानी नागरिकों से क्‍या है कनेक्‍शन

लोकसभा में सोमवार से ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, 16 घंटे समय निर्धारित

सरकार के निकम्मेपन और माफियाओं के गठजोड़ के कारण रद्द होती हैं परीक्षाएं : राहुल गांधी

Weather Update : ओडिशा में बाढ़ की चेतावनी जारी, 3 जिलों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का निर्देश

अगला लेख