गर्मी के भीषण कहर के बीच इन राज्यों में मिल सकती राहत

Webdunia
शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022 (18:43 IST)
नई दिल्ली। भीषण गर्मी से जूझ रहे राज्यों मो आगामी दिनों में कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 2 से 4 मई तक राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। यदि ऐसा होता है तो इन राज्यों के तापमान में गिरावट आ सकती है। 
 
मौसम विभाग दिल्ली के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि के मुताबिक 2 से लेकर 4 मई तक राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में बारिश हो सकती है। उस दौरान तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 4 मई को अंडमान सागर में एक चक्रवात विकसित होने के चलते 5 मई को निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। 
 
ये हैं चेतावनी के 4 रंग : आईएमडी ने शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली के कई हिस्सों में लोगों को भीषण लू को लेकर आगाह करते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विज्ञान विभाग, मौसम की चेतावनियों के लिए 4 रंग के अलर्ट जारी करता है। ग्रीन अलर्ट (कोई कार्रवाई की आवश्यकता नहीं), येलो अलर्ट (स्थिति पर नजर रखें), ऑरेंज अलर्ट (स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें) और रेड अलर्ट (स्थिति से निपटने लिए कदम उठाएं)।
 
छाए रहेंगे बादल : आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार और रविवार को 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश और धूल भरी आंधी भी चल सकती है, जिससे लोगों को कुछ समय के लिए राहत मिलने उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण सोमवार से लू के कुछ हद तक थमने की उम्मीद है। एक मई की रात से उत्तर पश्चिम भारत में लू चल सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

अगला लेख