Hanuman Chalisa

राज ठाकरे ने किया ‘मोदी मुक्त भारत’ बनाने का आह्वान

Webdunia
सोमवार, 19 मार्च 2018 (09:54 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने मोदी सरकार पर करारा हमला बोलते हुए विपक्षी दलों की एकता पर जोर दिया और 2019 तक' मोदी मुक्त भारत’’ बनाने का आह्वान किया। उन्होंने मध्य मुंबई के शिवाजी पार्क में एक रैली में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि  देश नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के झूठे वादों से ऊब चुका है।


ठाकरे ने कहा कि 'मोदी मुक्त भारत' बनाने के लिए भाजपा नेतृत्व वाली राजग सरकार को चलता करने की खातिर सभी विपक्षी दलों को एक साथ आना चाहिए। उनका ‘मोदी मुक्त भारत’ का नारा भाजपा के ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ के नारे की याद दिलाता है।

मनसे प्रमुख ने कहा कि भारत को पहली बार आजादी 1947 में, दूसरी बार 1977 में (आपातकाल के उपरांत हुए चुनाव के बाद) मिली और 2019 में भारत के‘ मोदी मुक्त’ बनने पर उसे तीसरी बार आजादी मिल सकती है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने के बाद अगर नोटबंदी को लेकर जांच के आदेश दिए गए तो यह 1947 के बाद से देश में हुए अब तक के सबसे बड़े घोटाले के रूप में सामने आ सकता है।

ठाकरे ने साथ ही महाराष्ट्र सरकार के फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी के पिछले महीने राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि करने के फैसले पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि श्रीदेवी एक शानदार अभिनेत्री थीं लेकिन उन्होंने देश के लिए ऐसा क्या किया था कि उनके शव को तिरंग में लपेटा जाए।’ ठाकरे ने कहा कि ऐसा संभव है कि मीडिया ने नीरव मोदी- पंजाब नेशनल बैंक घोटाले से लोगों का ध्यान हटाने के लिए सरकार के इशारे पर अभिनेत्री की अंत्येष्टि को इतने जोर शोर से दिखाया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख