RBSE 10th Result 2022: राजस्थान 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, ऐसे देखें अपना रिजल्ट

Webdunia
सोमवार, 13 जून 2022 (16:25 IST)
जयपुर। सोमवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान ने 10वीं बोर्ड परीक्षा, 2022, प्रवेशिका और व्यावसयिक सेकेंडरी परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। ये नतीजे राज्य शिक्षा संकुल के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला द्वारा दोपहर 3 बजे जारी किए गए। रिजल्ट  82.89% फीसदी रहा। 12वीं बोर्ड की तरह 10वीं बोर्ड में भी लड़कियां अव्वल रहीं। 
 
ये रिजल्ट राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत 10वीं के 10,36,626, प्रवेशिका के 7,229 और व्यावसायिक सेकेंडरी के 56,215 विद्यार्थियों के लिए जारी किया गया है। 
 
रिजल्ट के आंकड़ों के अनुसार दसवीं कक्षा का कुल परिणाम 82.89 प्रतिशत रहा, जिसमें 84.38 प्रतिशत लडकियां और 81.62 प्रतिशत लड़के पास हुए। इसके अलावा प्रवेशिका में कुल 62.49 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए। 
बता दें कि इस साल राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 31 मार्च से 26 अप्रैल 2022 के बीच आयोजित की गई थी। इस बार नागौर जिले के विधार्थियों का परीक्षा परिणाम सबसे अच्छा गया, जहां के 91.44 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए। 
 
इन आसान स्टेप्स से चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम -
1. rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर जाएं। 
2. होम पेज पर 'RSBE 10th Result' लिंक पर क्लिक करें। 
3. अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ डालें। 
4. RBSE 10th result स्क्रीन पर खुलेगा। 
5. रिजल्ट चेक करें और उसका पीडीएफ या प्रिंट आउट निकालें। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'Block Everything' प्रोटेस्ट क्या है, नेपाल के बाद फ्रांस में भड़की हिंसा, लोग क्यों कर रहे हैं पथराव और आगजनी, इमैनुएल मैक्रो पर इस्तीफे का दबाव

iphone air : अब तक का सबसे पतला आईफोन, पावरफुल बैटरी बैकअप और एडवांस कैमरा सेंसर, जानिए क्या है कीमत

Generation Z protest : बीमार अपाहिज पत्नी को छोड़कर भागे नेपाल के मंत्री, प्रदर्शनकारियों ने पहुंचाया अस्पताल

Skoda की कारें 3.28 लाख रुपए तक हुईं सस्ती, जानिए किस मॉडल के कितने गिरे दाम

Yamaha की बाइक्स हुई इतनी सस्ती की यकीन करना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

Russia Ukraine War : महायुद्ध की आशंका, रूस-यूक्रेन युद्ध में अब NATO की एंट्री, ड्रोन गिराने के लिए भेजे फाइटर प्लेन

'Block Everything' प्रोटेस्ट क्या है, नेपाल के बाद फ्रांस में भड़की हिंसा, लोग क्यों कर रहे हैं पथराव और आगजनी, आखिर मैंक्रों के खिलाफ फ्रांस में क्यों उबाल?

नेपाल क्राइसिस को लेकर CJI की टिप्पणी, हमें अपने संविधान पर गर्व, पड़ोसी देशों में देखिए क्या हो रहा है

नेपाल हिंसा से UP के 7 जिलों में हाईअलर्ट, DGP ने क्या दिए आदेश

BJP सांसदों का सोशल मीडिया रिपोर्ट कार्ड देखकर क्या नाराज हुए PM मोदी

अगला लेख