राजस्थान में गहलोत मंत्रिमंडल का विस्तार, राज्यपाल ने 15 मंत्रियों को दिलाई शपथ

Webdunia
रविवार, 21 नवंबर 2021 (16:17 IST)
जयपुर। राजस्थान में रविवार को अशोक गहलोत मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। राज्यपाल कलराज मिश्र ने  15 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। 

04:32 PM, 21st Nov
-खूजावाला सीट से विधायक गोविंद राम मेघवाल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
-बानसूर सीट से विधायक शकुंतला रावत ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
-झुंझनु सीट से विधायक बृजेंद्र सिंह ओला ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
-दौसा से विधायक मुरालीलाल मीणा ने भी राज्यमंत्री पद की शपथ ली।
-राजेंद्र सिंह गुढ़ा को राज्यपाल ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई।
-कामां सीट से विधायक जाहिदा खान ने मंत्री के रूप में शपथ ली।

04:20 PM, 21st Nov
-सिकराय सीट से विधायक ममता भूपेश बैरवा ने मंत्री के रूप में शपथ ली।
-वैर सीट से विधायक भजनलाल जाटव को राज्यपाल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई।
-टीकाराम जूली ने कैबीनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

04:14 PM, 21st Nov
-विश्वेन्द्र सिंह को भी मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।
-सपोतरा से विधायक रमेशचंद्र मालवीय ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। सचिन पायलट गुट से हैं मालवीय।

04:10 PM, 21st Nov
-महेंद्रजीत सिंह मालवीय को राज्यपाल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई।
-जाट नेता रामलाल जाट ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
-महेश जोशी ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

04:05 PM, 21st Nov
-शपथग्रहण समारोह शुरू, राज्यपाल कलराज मिश्र दिला रहे हैं विधायकों को शपथ
-सबसे पहले हेमाराम चौधरी को शपथ दिलाई गई।
-मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद।

04:02 PM, 21st Nov
-राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि जिन्हें कैबिनेट में शामिल नहीं किया जा सका, उनके शासन में योगदान आज मंत्री बनाए गए लोगों से कम नहीं है।
-कांग्रेस विधायक शफिया जुबैर ने कहा कि कैबिनेट का ढांचा और बेहतर हो सकता था। खराब प्रतिष्ठा वाले लोगों को पदोन्नत किया गया है। कुल मिलाकर कैबिनेट अच्छा संदेश नहीं दे रही है।

03:51 PM, 21st Nov
-सरकार बचाने वाले 13 निर्दलीय MLA में से एक को भी नहीं मिली मंत्रिमंडल में जगह।
-पायलट कैम्प के 5 विधायकों में से 3 को कैबिनेट और 2 को राज्यमंत्री बनाया जा रहा है।

03:23 PM, 21st Nov
-मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत ने ट्वीट कर कहा, 'आज राजस्थान सरकार के मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सभी विधायकगणों को शुभकामनाएं। पिछले 35 महीने में हमारी सरकार ने प्रदेश को संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह सुशासन देने का कार्य किया है। तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद हमारी सरकार ने प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है।'
-हमारे कार्यकाल में हुए विधानसभा उपचुनावों एवं स्थानीय निकायों के चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाकर जनता ने हमारी सरकार के सुशासन पर मुहर लगाई है। हम सभी को आने वाले समय में भी जनता के इस विश्वास को बनाए रखने का है। इसके लिए पूरी मेहनत एवं समर्पण के साथ कार्य जारी रखना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

भारत में महिलाएं क्या सांसद बनने पर भी सुरक्षित नहीं

हरियाणा के नुंह में श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में आग, 8 की मौत

Lok Sabha Elections : मतदान के आंकड़े 48 घंटे के भीतर जारी करने की मांग, Supreme Court ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब

प्रधानमंत्री मोदी लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं : अरविंद केजरीवाल

कांग्रेस का माओवादी घोषणा पत्र लागू हुआ तो भारत दिवालिया हो जाएगा : प्रधानमंत्री मोदी

अगला लेख