राजस्थान : क्‍या गहलोत-पायलट की लड़ाई होगी खत्‍म, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

Webdunia
शनिवार, 24 जुलाई 2021 (23:34 IST)
राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच लंबे समय से चली आ रही लड़ाई को खत्म कराने के लिए कांग्रेस अगले सप्ताह गहलोत मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकती है। इसके लिए रविवार सुबह कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है।

खबरों के मुताबिक, पार्टी के संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल और राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी अजय माकन आज राजस्थान पहुंच रहे हैं। वे मंत्रिमंडल विस्तार, पार्टी के जिला प्रमुखों और अन्य राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के साथ विचार-विमर्श करेंगे।

वर्तमान में गहलोत मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 21 मंत्री हैं और 9 पद खाली हैं। राजस्थान में अधिकतम 30 मंत्री बन सकते हैं। उल्‍लेखनीय है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की अगुवाई में 18 विधायकों ने पिछले साल बगावत कर दी थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख