Hanuman Chalisa

दिल्ली में राजधानी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त

Webdunia
गुरुवार, 7 सितम्बर 2017 (12:37 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली आने वाली राजधानी ट्रेन आज यहां मिंटो ब्रिज के पास पटरी से उतर गई। इससे कुछ घंटे पहले उत्तर प्रदेश में शक्तिपुंज एक्सप्रेस की सात बोगियां पटरी से उतर गई। रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि दोनों दुर्घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ है।
 
उत्तर रेलवे के प्रवक्ता नीरज शर्मा ने कहा, 'इंजन और पॉवर कार प्रभावित हुए हैं। चूंकि रांची-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की गति काफी कम थी इसलिए हादसे के समय किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।' यह घटना सुबह करीब 11:45 बजे हुई।
 
इससे पहले तड़के उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में जबलपुर जाने वाली शक्तिपुंज एक्सप्रेस की सात बोगियां पटरी से उतर गई थी।
 
मंत्रालय के प्रवक्ता अनिल सक्सेना ने कहा, 'दुर्घटना आज सुबह करीब 6:25 पर हुई और हमने रास्ता साफ कर दिया। सभी यात्रियों को शेष बोगियां में ले जाया गया और वे सभी सुबह 7:28 तक घटनास्थल से रवाना हो गए। सभी यात्री सुरक्षित हैं और दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ।'
 
अधिकारियों ने बताया कि हादसे के समय ट्रेन की गति करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटा थी जिसके कारण ट्रेन के पटरी से उतरने पर किसी को चोटें नहीं आई।
 
इससे पहले मुजफ्फरनगर जिले में 19 अगस्त को उत्कल एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी जिसमें 22 लोग मारे गए और 156 घायल हो गए थे। ओरैया जिले में 23 अगस्त को ट्रैक पर एक डम्पर से टकराने के बाद कैफियत एक्सप्रेस की दस बोगियां पटरी से उतर गई थीं, जिससे करीब 100 यात्री घायल हो गए थे।
 
सुरेश प्रभु के स्थान पर पीयूष गोयल के इसी सप्ताह नए रेल मंत्री के तौर पर पदभार संभाला है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

CUET परीक्षा में तकनीकी खराबी पर भड़के राहुल गांधी, दावे 'विश्वगुरु' के पर एक परीक्षा ढंग से नहीं करा सकते!

बिहार में बंगले पर बवाल, राबड़ी बोलीं- बुला लो फोर्स नहीं करेंगे बंगला खाली

विकसित उत्तराखंड की ओर बढ़ते मजबूत कदम : धामी

गोवा स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, बताया 'विकसित भारत' का अहम हिस्सा

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका! जून से 10% महंगा होगा बिजली का बिल

अगला लेख