राजनाथ बोले, जम्मू-कश्मीर के बच्चे राष्ट्रवादी, कभी-कभी गलत दिशा में चले जाते हैं

Webdunia
बुधवार, 22 जनवरी 2020 (14:47 IST)
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के बच्चे राष्ट्रवादी हैं लेकिन कभी-कभी वे गलत दिशा में चले जाते हैं।
 
कुछ दिन पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने कहा था कि कश्मीर में 10 से 12 साल के लड़के-लड़कियों को कट्टरपंथी बनाया जा रहा है जो चिंता का विषय है।
 
दिल्ली में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एनसीसी के शिविर में रक्षा मंत्री ने कहा, 'जम्मू-कश्मीर के बच्चे राष्ट्रवादी हैं, उन्हें किसी और तरीके से नहीं देखा जाना चाहिए। हां, कभी-कभी वे गलत दिशा में चले जाते हैं।'
 
उन्होंने कहा कि बच्चे तो बच्चे ही होते हैं। उन्हें जिस तरह से प्रेरित किया जाना चाहिए, कभी-कभार लोग उन्हें उस तरीके से प्रेरित नहीं करते। बल्कि उन्हें तो गलत दिशा में भेज दिया जाता है।
 
सिंह ने कहा, 'इसलिए बच्चों को इसका दोष नहीं दिया जाना चाहिए। जो लोग उन्हें गलत दिशा में बढ़ावा दे रहे हैं, दोष उन्हें दिया जाना चाहिए। उन्हें गलत दिशा में मोड़ रहे लोग दोषी हैं।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

RJD में कौन है जयचंद, जिसका लालू पु‍त्र Tej Pratap Yadav ने अपने मैसेज में किया जिक्र

Floods in Northeast India : उफनती बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को IAF ने किया रेस्क्यू

शिवसेना UBT ने बाल ठाकरे को बनाया 'सामना' का एंकर, निकाय चुनाव से पहले AI पर बड़ा दांव

विनाशकारी बाढ़ से असम अस्त व्यक्त, गौरव गोगोई के निशाने पर हिमंता सरकार

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी इसाकमैन नहीं बनेंगे NASA चीफ

सभी देखें

नवीनतम

शर्मनाक! यूपी में दो साध्वियों ने आश्रम में कराया अन्य साध्वी का रेप, ब्लैकमेल भी किया

मणिपुर में भीषण बाढ़ के कहर से हजारों लोग प्रभावित और सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त

असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 4 लाख लोग प्रभावित, अब तक 10 की मौत

यूक्रेन के हमले से भड़का रूस, क्या परमाणु हमला करेंगे पुतिन?

नासिक त्र्यंबकेश्वर में अगले साल 31 अक्टूबर से सिंहस्थ कुंभ मेला, तैयारियों को लेकर क्या बोले सीएम फडणवीस?

अगला लेख