भारतीय सेना की गिनती विश्व की सर्वश्रेष्ठ सेनाओं में : राजनाथ सिंह

एन. पांडेय
बुधवार, 5 अक्टूबर 2022 (22:05 IST)
चमोली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने न तो आज तक किसी भी देश पर हमला किया है और न ही किसी की एक इंच जमीन पर कब्जा किया है।हम न किसी को छेड़ते हैं और न ही गुस्ताखी करने पर किसी को छोड़ते हैं। रक्षामंत्री उत्तराखंड में भारत-चीन सीमा से सटी सेना की अग्रिम चौकी माणा वेस्ट कैंप और औली में तैनात सेना, आईटीबीपी व बीआरओ जवानों के साथ विजयादशमी का त्योहार मनाने थल सेनाध्यक्ष मनोज पांडे के साथ पहुंचे थे।

जवानों का हौसला बढ़ाते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज भारतीय सेना की गिनती विश्व की सर्वश्रेष्ठ सेनाओं में होती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा तेजी से बढ़ी है। वैश्विक मंच पर किसी भी मुद्दे पर भारत के पक्ष को गंभीरता से सुना जाता है।देश की सुरक्षा में सीमा की हिफाजत के साथ ही प्राकृतिक आपदा में लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाने और आंतरिक सुरक्षा के खतरों से निपटने में हमारे सैनिक बहुआयामी भूमिका निभाते हैं।

रक्षामंत्री ने कहा कि लद्दाख के गलवान में सेना ने करिश्माई काम कर पासा पलट दिया, जो अद्भुत है। सेना के इसी जज्बे से देशवासियों के हौसले बुलंद हैं। राजनाथ सिंह ने चमोली के औली में जवानों के साथ शस्त्र पूजा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां शास्त्रों के साथ शस्त्रों की भी पूजा होती है। इतना ही नहीं, भारत में किसान अपने हल की भी पूजा करते हैं।

शस्त्र पूजा में उनके साथ थल सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे, लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी, लेफ्टिनेंट जनरल पी. मैथ्यू सहित सेना और आईटीबीपी के जवान भी मौजूद रहे। माणा पास की अग्रिम चौकियों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद रक्षामंत्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बद्री विशाल के दर्शन कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहितों ने अंगवस्त्र, तुलसी माला एवं प्रसाद भेंट करते हुए रक्षामंत्री का स्वागत किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं महरंग बलोच, जिनसे पाकिस्तानी फौज भी खाती है खौफ?

kunal kamra controversies : कुणाल कामरा कैसे बने चर्चित कॉमेडियन, विवादों से रहा है पुराना नाता

सुनिता विलियम्स की वापसी अटकी थी राजनीति के कारण

सांसदों का वेतन बढ़ा, 34 हवाई यात्राएं, 50 हजार यूनिट, जानिए आपके माननीयों और क्या-क्या मिलता है फ्री

क्या प्रेंग्नेंट है मुस्कान, टेस्ट से सामने आएगा सच, साहिल ने मांगा सरकारी वकील, जानिए कैसी बीत रही हैं दोनों की रातें

सभी देखें

नवीनतम

बैकों के सर्वर डाउन होने से UPI पैमेंट में देरी से ग्राहक परेशान

दुनिया में मंदी लेकिन भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत, जानिए किसने किया यह दावा...

पुराने भोपाल से हिंदुओं के पलायन का RSS का दावा सियासत या फिर मजबूरी?

Kia EV6 Facelift : 663km की रेंज, अल्ट्राफास्ट चार्जिंग टेक्निक, कीमत 65.90 लाख रुपए, जानिए और क्या है खास

ATM, UPI, GST से लेकर बैंक जमा तक 1 अप्रैल से होंगे 10 बदलाव, आपकी जेब पर क्या होगा असर

अगला लेख