राम रहीम सिंह की तबीयत बिगड़ी, पीजीआई रोहतक में भर्ती

Webdunia
गुरुवार, 3 जून 2021 (09:54 IST)
रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की तबीयत गुरुवार सुबह बिगड़ गई। राम रहीम को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है।
 
गुरुवार सुबह करीब 7 बजे राम रहीम को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से पीजीआई लाया गया। इससे पहले 12 मई को भी ब्लड प्रेशर की समस्या के कारण राम रहीम को इसी अस्‍पताल में लाया गया था।
 
बताया जा रहा है कि राम रहीम पेट दर्द से परेशान है। पीजीआई में उसका सीटी स्कैन किया गया। उसके पेट और दिल की जांच की गई।

उल्लेखनीय है कि राम रहीम अपनी दो महिला शिष्यों से दुष्कर्म के मामले में 2017 से रोहतक की जेल में सजा काट रहा है। उसे 20 साल के कारावास की सजा सुनाई गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM Modi UK Visit : PM मोदी की ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर से मुलाकात, FTA पर दोनों देशों के हस्ताक्षर, क्या होगा सस्ता

Extra marital affairs के कारण एक और पाकिस्तानी क्रिकेटर का निकाह टूटने की कगार पर

कौन हैं अजय सेठ, जो संभालेंगे IRDAI की कमान?

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उपराष्ट्रपति चुनाव में INDIA गठबंधन की एकता की अग्निपरीक्षा!

बिहार SIR : चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, 1 माह में जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में फिर हत्या, जमानत पर बाहर आए व्यक्ति को मारी गोली

फिलिस्तीन को एक राष्ट्र के रूप में मान्यता देगा फ्रांस, इजराइल नाराज

LIVE: पीएम मोदी मालदीव पहुंचे, राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू ने किया जोरदार स्वागत

झालावाड़ में दर्दनाक हादसा, स्कूल की छत गिरने से 4 बच्चों की मौत

थाईलैंड का कंबोडिया पर हवाई हमला, थाईलैंड ने भी किया पलटवार

अगला लेख