रामलीला मैदान पर दिल्ली में महाभारत

Webdunia
शनिवार, 25 अगस्त 2018 (13:46 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान का नाम बदलकर पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करने की खबरें आ रही हैं। खबरों के मुताबिक, उत्तरी एमसीडी के 4-5 सदस्यों ने प्रस्ताव दिया है। उत्तरी एमसीडी में 30 अगस्त को प्रस्ताव पर चर्चा होगी।


आम आदमी पार्टी ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। उधर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि रामलीला मैदान का नाम बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

तिवारी ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम हम सबके आराध्य हैं। इसलिए रामलीला मैदान का नाम बदलने का कोई सवाल ही नहीं है।

रामलीला मैदान का नाम बदलने पर अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि रामलीला मैदान इत्यादि के नाम बदलकर अटलजी के नाम पर रखने से वोट नहीं मिलेंगे, भाजपा को प्रधानमंत्रीजी का नाम बदल देना चाहिए। तब शायद कुछ वोट मिल जाएं, क्योंकि अब उनके अपने नाम पर तो लोग वोट नहीं दे रहे हैं।

केजरीवाल के ट्‍वीट पर भी मिलीजुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। एक व्यक्ति ने ट्‍वीट कर लिखा कि BJP ने राम के नाम पर राजनीति शुरू की, वोट मांगा और आज राम नाम को हटाकर अटल नाम रखने जा रही है। दिल्ली के रामलीला मैदान का नाम बदलकर अटलजी के नाम पर रखा जाएगा। जो काम मुगलों ने नहीं किया वो BJP कर रही है।

एक अन्य व्यक्ति ने केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए लिखा कि किस दुनिया में जी रहे हो सरजी, मोदी के नाम पर अगर वोट नहीं दे रहे लोग तो सारा विपक्ष क्यों एक हो रहा है? आप आजकल कुछ भी बोलने लगे हो। एक अन्य व्यक्ति ने लिखा कि शायद मोदीजी को लगने लगा है कि अब राम के नाम पर वोट नहीं मिलेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

Sunday Read: सत्ता, सेक्स और साजिश – डोनाल्ड ट्रम्प और कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की दोस्ती का काला अध्याय

नाइजर में आतंकवादी हमला, अगवा भारतीय की पत्नी ने सरकार से मांगी मदद

रमी खेलते दिखे महाराष्‍ट्र के कृषि मंत्री, रोहित पवार ने वायरल किया वीडियो

LIVE: संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक जारी

शशि थरूर बोले, राष्ट्र सर्वप्रथम, पार्टियां देश को बेहतर बनाने का माध्यम

अगला लेख