'रेप कैपिटल' बन रहा है उप्र, योगी सरकार विफल: कांग्रेस

Webdunia
शनिवार, 7 दिसंबर 2019 (20:32 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने उन्नाव की बलात्कार पीड़िता की मौत के बाद शनिवार को राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि अपराधियों को संरक्षण मिला हुआ है तथा राज्य 'दुनिया का 'रेप कैपिटल' बन रहा है।
 
पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, 'उन्नाव की बेटी के साथ जो हुआ वह साफ दर्शाता है कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। इन्हें कहीं न कहीं राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है और यही वजह है ऐसी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री कहते हैं कि उन्हें दुख और खेद है। उनके इस दुख और खेद में उनकी सरकार की नाकामी नजर आती है।' सुप्रिया ने राज्य की पुलिस पर भी पूरी तरह विफल रहने और साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया। 
उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा, ' उत्तर प्रदेश सरकार को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इस मामले पर फिर से पर्दा डालने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया, 'उन्नाव में 11 महीने में बलात्कार के 86 मामले घटित हुए हैं और अभी 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला कल दर्ज हुआ है।
 
राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त है, बर्बाद हो चुकी है। उन्होंने कहा, 'ऐसा लगता है कि उत्तर प्रदेश दुनिया की रेप कैपिटल बनने की ओर बढ़ रहा है।' सुप्रिया ने सवाल किया, 'मैं पूछना चाहूंगी कि भाजपा के शीर्ष नेता चुप्पी क्यों साधे हुए हैं? क्यों प्रधानमंत्री जी का दिल नहीं कचोटता है, क्या उनके अंदर संवेदना नहीं है?' गौरतलब है कि आग के हवाले की गई उन्नाव बलात्कार पीड़िता ने शुक्रवार देर रात दिल्ली में सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। बलात्कार के आरोपियों सहित पांच लोगों ने पीड़िता को गुरुवार को अदालत जाते समय आग के हवाले कर दिया था।

सम्बंधित जानकारी

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

भगदड़ की बड़ी घटनाएं जब बड़ी संख्या में जनहानि से दहल गया देश, जानिए क्यों होते हैं ऐसे हादसे

तो न्यायपालिका में लोगों का विश्वास खत्म हो जाएगा, CJI गवई ने किस बात को लेकर किया आगाह

बेंगलुरु भगदड़ पर कपिल देव ने कहा, जश्न से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं जिंदगियां

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

अगला लेख