बहुमत परीक्षण से पहले अपने घर में रोके सारे MLA, क्या बिहार में खेला करने वाले हैं तेजस्वी यादव?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 10 फ़रवरी 2024 (23:48 IST)
RJD MLA will stay at Tejashwi Yadav's residence till the trust vote : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने शनिवार को कहा कि सोमवार को सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विश्वास मत तक पार्टी के सभी विधायक यहां तेजस्वी यादव के आवास पर रहेंगे। बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा में राजद के सबसे अधिक 79 विधायक हैं।
 
झा ने देर शाम यह बयान तब दिया जब पार्टी के विधायक उपमुख्यमंत्री रहते यादव को आवंटित सरकारी बंगले ‘5, देशरत्न मार्ग’ पर पहुंचे थे। बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार के पाला बदलकर राजग के साथ जाने के बाद यादव ने उपमुख्यमंत्री पद गंवा दिया है।
ALSO READ: PM मोदी से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने कहा- अब कभी राजग नहीं छोड़ेंगे
राज्यसभा सदस्य झा ने कहा, न केवल हमारी पार्टी के विधायकों ने, बल्कि हमारे गठबंधन सहयोगियों ने भी 12 फरवरी तक तेजस्वी यादव के साथ रहने की इच्छा व्यक्त की है। हमारे लिए यह सिर्फ एक तारीख है, लेकिन यह निश्चित रूप से उन लोगों के लिए बहुत चिंताजनक है, जिन्होंने चुपके से सत्ता हथिया ली है।
 
तेजस्वी यादव ने दोपहर भोज का आयोजन किया था : विधायक दोपहर में यादव के घर पहुंचना शुरू हो गए थे, जहां बजट सत्र से पहले यादव ने दोपहर भोज का आयोजन किया था। शाम तक आगंतुक बंगले के अंदर थे, जिसके चारों ओर अतिरिक्त बैरिकेड्स लगाए जाने व कई विधायकों के निजी कर्मचारियों को दवाएं तथा अन्य सामान ले जाते हुए देखकर पत्रकारों के बीच हलचल तेज हो गई।
ALSO READ: बिहार एपिसोड के लिए राहुल जिम्मेदार
पत्रकारों ने कहा कि सूत्रों ने उन्हें बताया था कि एक बैठक आयोजित की गई है जो काफी देर तक चलेगी। जैसे ही यह खबर फैली भाजपा व जदयू के नेताओं ने बयान जारी कर आरोप लगाया कि राजद विश्वास मत से पहले टूट के डर से विधायकों को 'नजरबंद' कर रही है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

8 बार डाला वोट, वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

PM मोदी बोले- सामाजिक और धार्मिक संगठनों को धमका रहीं ममता बनर्जी, TMC लांघ रही शालीनता की हदें

टूरिस्टों पर हमले से चिंता में कश्मीरी, पाकिस्तान को रास नहीं आ रही पर्यटकों की बाढ़

वाइस प्रेसिडेंट मुखबेर ईरान के अंतरिम राष्ट्रपति बने, भारत में 1 दिन का शोक

CDS General अनिल चौहान बोले- अग्निवीर केवल सैनिक नहीं, राष्ट्र की संप्रभुता के हैं रक्षक

इब्राहिम रईसी के निधन पर भारत में 1 दिन का राजकीय शोक

Lok Sabha Chunav 2024 : कंगना रनौत का विरोध, काले झंडे दिखाए, लगे 'गो बैक' के नारे, किस बात को लेकर हुआ विरोध

अखिलेश यादव का दावा, I.N.D.I.A. गठबंधन की बनेगी सरकार, 140 सीट के लिए तरस जाएगी BJP

अगला लेख