Hanuman Chalisa

शाहीन बाग में टुकड़े-टुकड़े गैंग, एम्बुलेंस भी नहीं निकलने दे रहे-रविशंकर प्रसाद

Webdunia
सोमवार, 27 जनवरी 2020 (13:16 IST)
नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन पर कटाक्ष करते हुए सोमवार को कहा कि शाहीन बाग में भारत को तोड़ने वाली गैंग सक्रिय है।
 
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आज शाहीन बाग एक विचार है। वहां पर टुकड़े-टुकड़े गैंग सक्रिय है। उन्होंने कहा कि हमने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर आपत्ति की वजह पूछी थी, लेकिन वे आपत्ति की कोई वजह नहीं बता पाए। वे आपत्ति से जुड़ी एक भी धारा नहीं बता पाए। 
 
उन्होंने कहा कि शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी बच्चों को स्कूल नहीं जाने दे रहे हैं यहां तक कि एम्बुलेंस को भी नहीं निकलने दे रहे। इस मामले में जानबूझकर भ्रम पैदा किया जा रहा है। प्रसाद ने पूछा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल शाहीन बाग क्यों नहीं जा रहे। 
 
कांग्रेस नेता शशि थरूर के जिन्ना को लेकर दिए गए बयान पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेताओं का पाकिस्तान प्रेम कौतूहल का विषय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सुन ले अब देश का बंटवारा नहीं होगा। 
ALSO READ: क्या CAA-NRC के खिलाफ धरने पर बैठे लोगों के समर्थन में शाहीन बाग पहुंचे क्रिकेटर इरफान पठान...जानिए सच...
क्या कहा था थरूर ने : थरूर ने रविवार को जयपुर साहित्य महोत्सव (जेएलएफ) से इतर कहा कि मैं यह नहीं कहूंगा कि जिन्ना जीत चुके हैं, बल्कि यह कहूंगा कि जिन्ना जीत रहे हैं। अब भी देश के पास जिन्ना और गांधी के देश के विचार में से किसी एक को चुनने का विकल्प है।
 
देशभर में व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बीच सीएए दिसंबर में लागू हो गया। सीएए में किसी भी धर्म को राष्ट्रीयता का आधार बनाने का जिन्ना का तर्क अपनाया गया है, वहीं गांधी का विचार यह था कि सभी धर्म बराबर हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

राम रहीम फिर जेल से बाहर, जानिए कब कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

सीजफायर के बीच फिर भड़का युद्ध! अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल साइट और नौकाएं कीं तबाह

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

अगला लेख