प्रसाद बोले, न्यायाधीशों से संबंधित शिकायतें प्राप्त करने के लिए प्रधान न्यायाधीश सक्षम

Webdunia
गुरुवार, 11 फ़रवरी 2021 (14:49 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने गुरुवार को राज्यसभा में कहा कि उच्चतर न्यायपालिका के लिए स्थापित आंतरिक प्रकिया के अनुसार देश के प्रधान न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के आचरण के संबंध में शिकायतें प्राप्त करने के लिए सक्षम हैं। विधि एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के आचरण के खिलाफ शिकायतें प्राप्त करने के लिए सक्षम हैं।
ALSO READ: पीएम बोले, हम आम सहमति का सम्मान करते हैं, राजनीतिक छुआछूत हमारा संस्कार नहीं
उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतें और अभ्यावेदन समुचित कार्रवाई के लिए प्रधान न्यायाधीश या संबद्ध उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को भेज दी जाती है। प्रसाद ने कहा कि राज्यों की अधीनस्थ अदालतो के सदस्यों के ऊपर प्रशासनिक नियंत्रण संबंधित उच्च न्यायालय का होता है।
 

उन्होंने कहा कि उच्चतर न्यायापालिका में वृहद उत्तरदायित्व और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए न्यायिक मानक और उत्तरदायित्व विधेयक दिसंबर 2010 में लोकसभा में पेश किया गया था। प्रसाद ने कहा कि प्रस्तावित संशोधनों के साथ विधेयक पर विचार किया गया था और 29 मार्च 2012 को लोकसभा ने उस विधेयक को पारित कर दिया। लेकिन 15वीं लोकसभा के भंग होने के कारण उस पर राज्यसभा में विचार नहीं किया जा सका। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

MP में छेड़छाड़ को लेकर दलित दंपति से मारपीट, जूतों की माला पहनाई, 10 लोगों के खिलाफ FIR

AAP नेताओं ने कभी निर्भया के लिए न्याय मांगा था, आज एक आरोपी का समर्थन कर रहे : स्वाति मालीवाल

पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज, ऐसा तो 8 साल का बच्चा भी नहीं करता

होटल में आग लगने से महिला फिजियोथेरेपिस्ट की मौत, इंजीनियर की हालत नाजुक

AI के बेहतर इस्तेमाल से मूल्य सृजन होगा, रोजगार बढ़ेगा : Red Hat सीईओ

अगला लेख