Festival Posters

RBI ने बताया- 2000 के कितने प्रतिशत नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आए

Webdunia
मंगलवार, 2 जनवरी 2024 (00:31 IST)
RBI statement regarding 2000 rupee note : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सोमवार को कहा कि चलन में मौजूद 2000 रुपए के लगभग 97.38 प्रतिशत नोट अब तक बैंकिंग प्रणाली में वापस आ चुके हैं और अब सिर्फ 9330 करोड़ रुपए के नोट ही लोगों के पास बचे हैं।
 
आरबीआई ने पिछले साल 19 मई को 2000 रुपए मूल्य वर्ग के नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। आरबीआई ने बयान में कहा, 2000 रुपए के नोटों का कुल मूल्य, जो 19 मई, 2023 को कारोबार समाप्ति पर 3.56 लाख करोड़ रुपए था, अब 29 दिसंबर, 2023 को कारोबार बंद होने के समय घटकर 9330 करोड़ रुपए हो गया है।
 
इस तरह 19 मई, 2023 को चलन में मौजूद 2000 रुपए के कुल नोटों का 97.38 प्रतिशत हिस्सा बैंकिंग प्रणाली में वापस आ चुका है। हालांकि केंद्रीय बैंक ने कहा कि 2000 रुपए के नोट अब भी वैध मुद्रा बने हुए हैं। इन नोटों को आरबीआई के देशभर में मौजूद क्षेत्रीय कार्यालयों में जाकर बदला या जमा किया जा सकता है।
 
इसके अलावा लोग किसी भी डाकघर से आरबीआई के किसी भी कार्यालय में इंडिया पोस्ट के माध्यम से 2,000 रुपए के नोट अपने बैंक खातों में जमा करने के लिए भेज सकते हैं। आरबीआई ने इन नोटों को चलन से वापस लेते समय इन नोटों को 30 सितंबर तक बदलने या बैंक खातों में जमा करने के लिए कहा था। बाद में समयसीमा को सात अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया था।
 
आठ अक्टूबर से लोग आरबीआई के 19 कार्यालयों में जाकर 2,000 रुपए के नोटों को बदल या जमा करा सकते हैं। इस वजह से इन कार्यालयों में कामकाजी घंटों के दौरान अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है।
 
आरबीआई के ये कार्यालय अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम में हैं। नवंबर, 2016 में 1,000 रुपए और 500 रुपए के तत्कालीन नोटों का चलन बंद करने के बाद आरबीआई ने 2,000 रुपए का नोट जारी किया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, US कांसुलेट पर हमला; PoK में प्रदर्शन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध, भारत में तेल, सोने-चांदी और शेयर बाजार पर पड़ेगा असर

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, ट्रंप- ने कहा इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्ति की मौत

सभी देखें

नवीनतम

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

मध्यप्रदेश में होली का 'डबल' जश्न, 3 और 4 मार्च को रहेगा अवकाश, सरकार ने जारी किया आदेश

अमेरिका-इसराइल हमले के बीच आज होगी CCS की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे अध्‍यक्षता, इन मुद्दों पर हो सकती चर्चा

पुंछ में फिर मंडराया पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ा

काशी विश्वनाथ के कपाट सूतक काल में रहेंगे बंद, श्रद्धालु नहीं आएं इस दौरान पूजा के लिए

अगला लेख