Hanuman Chalisa

रिलायंस जियो ने जुलाई में जोड़े 85 लाख से ज्यादा ग्राहक, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया को झटका

Webdunia
बुधवार, 18 सितम्बर 2019 (17:07 IST)
नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने जुलाई में 85 लाख से ज्यादा नए यूजर्स को जोड़ने के साथ ही मोबाइल ग्राहकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की है। जबकि इस अवधि में एयरटेल ने 25 लाख 90 हजार और  और वोडाफोन आइडिया ने 33 लाख 90 हजार से अधिक ग्राहक खो दिए हैं।
 
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा जारी मासिक ग्राहकी आंकड़ों के मुताबिक, जियो के अलावा बीएसएनएल ही इकलौती ऑपरेटर रही, जिसने जुलाई में नए ग्राहक जोड़े। सरकारी ऑपरेटर ने जून में 2.88 लाख नए ग्राहक जोड़े।
 
मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) के जुलाई 2019 में कुल 59 लाख आवेदन मिले। वहीं, देश में वायरलेस ग्राहकों (जीएसएम, सीडीएमए और एलटीई) की कुल संख्या जुलाई 2019 में 116.83 करोड़ पहुंच गई है, जोकि जून 2019 में यह 116.54 करोड़ थी।
 
ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक जियो के अब कुल 33.97 करोड़ ग्राहक हैं। कम कीमत के रिचार्ज पैक को दोबारा चालू करने का फायदा भी एयरटेल और वोडा-आइडिया का मिलता नही दिखाई दे रहा।
 
जून के मुकाबले एयरटेल ने कहीं अधिक ग्राहक खोये। जून में एयरटेल ने 30 हजार के करीब ग्राहक खोये थे जो जुलाई में बढ़कर 25 लाख से भी ज्यादा हो गए। वोडाफोन ने भी जून महीने में 41 लाख के करीब ग्राहक गंवाए थे।
 
ब्रॉडबैंड मार्किट शेयर में भी जियो प्रतिद्वंदी कंपनियों से कहीं आगे है। 56.25 प्रतिशत मार्किट शेयर के साथ जियो टॉप पर है तो भारती एयरटेल के पास 20.52 प्रतिशत और वोडा-आइडिया के पास 18.36 प्रतिशत मार्किट शेयर है। ब्रॉडबैंड में वायरलेस और वायर सर्विस दोनों को शामिल किया जाता है।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

यूएस-ईरान तनाव: 'समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई', राष्ट्रपति ट्रंप की कैबिनेट बैठक में बड़ी चेतावनी

Top News 28 May: अमेरिका का ईरान पर दूसरा बड़ा हमला; पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द, IPL में RR की जीत

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

अगला लेख