Hanuman Chalisa

गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार दिखाई दी सात खास बातें, दंग रह गए दर्शक

Webdunia
शनिवार, 26 जनवरी 2019 (12:41 IST)
नई दिल्ली। देश की विराट सैन्य शक्ति, ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहर और अनेकता में एकता की गौरवशाली परंपरा की आज राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में भव्य झलक दिखाई दी, जिसमें पहली बार आजाद हिन्द फौज (आईएनए) के भूतपूर्व सैनिकों ने भी हिस्सा लिया। जानिए समारोह से जुड़ी सात खास बातें... 

- महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर इस बार गणतंत्र दिवस परेड की थीम बापू ही थे। राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों और मंत्रालयों की 22 झांकियों ने भी देश की विविधता में एकता के रंगों को राजपथ पर बिखेरा। इन झांकियों का थीम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन और कार्यों पर आधारित था।
 
- आजादी के बाद पहली बार आजाद हिन्द फौज के चार भूतपूर्व सैनिक भी परेड की शान बढ़ाते नजर आए। इन पूर्व सैनिकों के नाम चंडीगढ़ के लालतीराम (98), गुरूग्राम के परमानंद (99), हीरा सिंह (97) और भागमल (95) हैं।
 
- सेना की एक महिला अधिकारी ने मोटरसाइकिल पर करतबबाजी कर रहे दस्ते का नेतृत्व किया। उनके करतबों ने दर्शकों को दांतों तले उंगली दबाने के लिए मजबूर कर दिया।
 
- परेड के अन्य आकर्षणों में सेना के लिए अमेरिका से खरीदी गई एम-777 अल्ट्रा लाइट हावित्जर तोप और मेक इन इंडिया के तहत देश में ही बनाई गई के-9 वज्र तोप पहली बार राजपथ पर दिखाई दी। के-9 वज्र तोप को लार्सन और टूब्रो ने बनाया है। 
 
- डीआरडीओ द्वारा बनायी जाने वाली मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल तथा अर्जुन बख्तरबंद रिकवरी वाहन ने भी पहली बार परेड की शान बढ़ाई।
 
- तीनों सेनाओं के मार्चिंग दस्ते की कमान महिला अधिकारियों के हाथ में थी और असम रायफल्स की ओर से तो पूरे दस्ते में महिला सैनिक ही कदमताल कर रही थीं। 
 
- एक अन्य आकर्षण वायु सेना का मालवाहक विमान ए एन-32 रहा जिसने पहली बार जैव ईंधन से उड़ान भरी। परेड में पहली बार सशस्त्र सेनाओं की मार्शल धुन के शंखनाद की गूंज भी सुनाई दी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hero ने लॉन्च कीं Flex Fuel Splendor और HF Deluxe, E85 इथेनॉल पर चलेंगी ये बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स, कबसे होगी बिक्री

2 लाख के गद्दे बिछाकर बचाईं 8 जिंदगियां, इंसानियत की मिसाल की देशभर में चर्चा

BJP ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की, कई बड़े चेहरों को मिला मौका, सतीश पूनिया राजस्थान से उम्मीदवार

बिखरे सभी बारी-बारी : शिवसेना की तरह कैसे टूटी ममता की TMC, जानिए अंदर की कहानी

'6 जून को क्या होने वाला है?' CJP के अभिजीत दीपके ने बढ़ाया सस्पेंस, दिल्ली प्लान पर अब भी कई सवाल

सभी देखें

नवीनतम

Top News 5 June: पीएम मोदी के मुरीद हुए ट्रंप और पुतिन, विश्व पर्यावरण दिवस आज

"पीएम मोदी मेरे अच्छे दोस्त" ओवल ऑफिस से ट्रंप का बड़ा बयान, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर किया ये दावा*

रूस से साझेदारी तोड़ने के लिए भारत पर प्रेशर बना रहा US, पुतिन का बड़ा बयान- जारी रहेगी दोस्ती

Rajya Sabha : कांग्रेस ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची, खरगे और पवन खेड़ा को कर्नाटक से, मध्यप्रदेश से मीनाक्षी नटराजन को उतारा

फरीदाबाद में बड़ा हादसा, जेवर फ्लाईओवर निर्माण के दौरान गिरी क्रेन, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका

अगला लेख