RBI ने MasterCard से प्रतिबंध हटाए, दी नए ग्राहक जोड़ने की अनुमति

Webdunia
शुक्रवार, 17 जून 2022 (12:27 IST)
Photo - Twitter
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Mastercard पर लगे सभी प्रतिबंधों को हटा लिया है। साथ ही साथ कंपनी को अपने नेटवर्क में नए ग्राहक जोड़ने की अनुमति भी दे दी है। मास्टरकार्ड पर जुलाई 2021 में RBI के डेटा स्टोरेज नियमों का पालन न करने के कारण प्रतिबंध लगा दिया गया था। 
 
केंद्रीय बैंक ने कहा कि एशिया/पैसिफिक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित पेमेंट सिस्टम मास्टरकार्ड पर 14 जुलाई 2021 को RBI के डेटा स्टोरेज संबंधित मापदंडों का पालन करने में विफल रहने के चलते जो प्रतिबंध लगाया गया था, उसे वापस लेने का फैसला लिया गया है। 
 
लोकल डेटा स्टोरेज नियमों का पालन नहीं करने की वजह से आरबीआई ने 14 जुलाई 2021 को मास्टरकार्ड पर नए क्रेडिट, डेबिट और प्रीपेड कार्ड जारी करने को लेकर अनिश्चितकाल के लिए पाबंदी लगा दी थी।  
 
बता दें कि डेटा लोकलाइजेशन के नियमों के तहत हर कंपनी को अपने भारतीय ग्राहकों का डेटा देश में ही रखना पड़ता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख