रेवंत रेड्डी ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, तेलंगाना से लोकसभा चुनाव लड़ने का किया आग्रह

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 6 फ़रवरी 2024 (00:55 IST)
Revanth Reddy met Sonia Gandhi : तेलंगाना के मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी ने सोमवार शाम को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली में मुलाकात की और उनसे आगामी लोकसभा चुनाव राज्य से लड़ने का आग्रह किया। सोनिया गांधी ने उनके अनुरोध पर कहा कि उचित समय पर फैसला किया जाएगा।
 
रेड्डी ने सोनिया गांधी से मुलाकात कर उन्हें बताया कि तेलंगाना कांग्रेस ने एक प्रस्ताव पारित कर उनसे राज्य से चुनाव लड़ने का आग्रह किया है। रेड्डी ने कहा कि सोनिया गांधी से राज्य से चुनाव लड़ने का अनुरोध इसलिए किया जा रहा है क्योंकि लोग उन्हें ‘मां’ के रूप में देखते हैं जिन्होंने तेलंगाना को राज्य का दर्जा प्रदान किया।
 
सोनिया गांधी ने उनके अनुरोध पर कहा कि उचित समय पर फैसला किया जाएगा। रेवंत रेड्डी के साथ उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क और राज्य के राजस्व मंत्री पी. श्रीनिवास रेड्डी भी थे। मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार द्वारा लागू किए जा रहे चुनावी वादों के बारे में भी सोनिया गांधी को जानकारी दी।
ALSO READ: सांसदों के निलंबन पर बोलीं सोनिया गांधी, लोकतंत्र का गला घोंट रही है सरकार
उन्होंने यह भी बताया कि तेलंगाना सरकार ने जाति आधारित जनगणना कराने का फैसला किया है और इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। इस बीच, रेवंत रेड्डी ने रांची में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात की।
(भाषा) Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख