Hanuman Chalisa

वाड्रा से जुड़ी कंपनी के खिलाफ ईडी ने दायर किया धनशोधन का नया मामला

Webdunia
सोमवार, 7 जनवरी 2019 (20:54 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की मुसीबत और बढ़ाते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनसे एवं कुछ अन्य से कथित तौर पर जुड़ी एक कंपनी के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया है।
 
 
अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि 2008 में हरियाणा के गुडगांव में भूमि सौदों में संदिग्ध वित्तीय एवं अन्य गड़बड़ियों के संबंध में यह मामला दर्ज किया गया है तथा केंद्रीय जांच एजेंसी ने धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है जिसे आधिकारिक तौर पर प्रवर्तन मामले की सूचना रिपोर्ट के नाम से जाना जाता है।
 
ताजा मामला पिछले साल दिसंबर में वाड्रा से जुड़े 3 लोगों पर ईडी की छापेमारी के बाद दर्ज किया गया है। ये छापे रक्षा सौदों में कुछ संदिग्धों के कथित कमीशन प्राप्त करने और विदेशों में मौजूद अवैध संपत्तियों की जांच के संबंध में मारे गए थे। अधिकारियों ने बताया कि नए आरोप पिछले साल सितंबर में हरियाणा पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी पर आधारित हैं।
 
हरियाणा पुलिस की प्राथमिकी के मुताबिक वाड्रा से कथित तौर पर जुड़ी कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने 2008 में ओमकारेश्वर प्रॉपर्टीज से 7.50 करोड़ रुपए में गुडगांव के सेक्टर 83 में 3.5 एकड़ जमीन खरीदी थी, जब कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री थे और टाउन एवं कंट्री प्लानिंग विभाग का प्रभार भी उनके पास ही था।
 
पुलिस का आरोप है कि हुड्डा के प्रभाव से कॉलोनी के विकास के लिए व्यावसायिक लाइसेंस खरीदकर बाद में स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी ने इस जमीन को रियलिटी स्टेट की बड़ी कंपनी डीएलएफ को 58 करोड़ रुपए में बेच दिया था। इस हिसाब से कंपनी ने 50 करोड़ रुपए का फायदा कमाया हालांकि वाड्रा इन आरोपों को खारिज करते रहे हैं। इसमें कहा गया कि इसके बदले में राज्य सरकार ने नियमों का उल्लंघन करते हुए गुडगांव के वजीराबाद में डीएलएफ को 350 एकड़ जमीन आवंटित की। इस कथित लेन-देन में डीएलएफ को 5,000 करोड़ रुपए का लाभ हुआ।
 
अधिकारियों ने बताया कि ईडी इस बात की जांच करेगी कि क्या इन वित्तीय गड़बड़ियों के चलते आरोपियों ने धनशोधन को अंजाम दिया और अवैध संपत्ति बनाई? वाड्रा इससे पहले भी धनशोधन के 2 मामलों- राजस्थान के बीकानेर में जमीन सौदे से संबंधित एक मामले और हथियार डीलर संजय भंडारी से संबंध रखने तथा विदेशों में अवैध संपत्तियां रखने के अन्य मामले में ईडी की जांच का सामना कर रहे हैं, साथ ही ईडी गुडगांव के मानेसर इलाके में इसी तरह के भूमि सौदे मामले के संबंध में हुड्डा की भूमिका की भी जांच कर रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

Operation Tiger: क्या देवेंद्र फडणवीस के साथ भी वही हो रहा है जो कभी आडवाणी, गडकरी और शिवराज सिंह चौहान के साथ हुआ था?

India-Iran : PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा, क्या अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री

UP में शिक्षा सुधार का नया मॉडल: कक्षा-कक्ष से मिली सीख के आधार पर तय होगी भविष्य की रणनीति, योगी सरकार का बड़ा कदम

यूपी में विकास के नए कीर्तिमान, 3 महीने में दी 62 हजार करोड़ से अधिक की 5551 परियोजनाओं की सौगात

योगी सरकार ने गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ का भुगतान

अगला लेख