Hanuman Chalisa

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की मौत गला दबाने से हुई

Webdunia
शुक्रवार, 19 अप्रैल 2019 (23:30 IST)
नई दिल्ली। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की मौत गला दबाने और मुंह एवं नाक बंद करने के चलते दम घुटने से हुई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां एम्स में पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने गुरुवार को हत्या का एक मामला दर्ज किया और यह मामला जांच के लिए अपराध शाखा के पास भेज दिया गया। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के 5 वरिष्ठ चिकित्सकों के एक मेडिकल बोर्ड ने शव परीक्षण किया।
 
एम्स फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने बताया कि मेडिकल बोर्ड सर्वसम्मति से इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि इस मामले में गला दबाने और मुंह और नाक बंद करने के चलते दम घुटने से मौत हुई है। यह अचानक से हुई अस्वाभाविक मौत है, जो हत्या की श्रेणी में आती है। अधिकारी ने बताया कि यह मामला अपराध शाखा के पास भेज दिया गया है और उसने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
गौरतलब है कि रोहित शेखर तिवारी की मंगलवार को मौत हो गई थी। उन्हें दक्षिण दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में मृत हालत में लाया गया था। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) विजय कुमार ने बताया कि दक्षिण दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी निवासी रोहित को शाम करीब 5 बजे अस्पताल लाया गया और चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
रोहित 2017 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे और उन्होंने हाल ही में संकेत दिया था कि वे कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। गौरतलब है कि रोहित के पिता नारायण दत्त तिवारी की पिछले साल 18 अक्टूबर को मृत्यु हो गई थी। वे 93 वर्ष के थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

CM धामी की चम्पावत को बड़ी सौगात, 25 नए हैंडपंपों के लिए 89 लाख रुपये मंजूर

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

Pakistan में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, भारत में बढ़े दाम, जानिए दोनों देशों में कितना फर्क

भारत पर मंडरा रहा El Nino 2026 का खतरा, IMD ने कमजोर मानसून और सूखे की दी चेतावनी

रतलाम के पास राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग, रेल मार्ग हुआ बंद

अगला लेख