Dharma Sangrah

ट्राई चेयरमैन का अकाउंट हैक, जमा किया 1 रुपए, स्क्रीन शॉट किया शेयर, यूआईडीएआई दावों को किया खारिज

Webdunia
सोमवार, 30 जुलाई 2018 (17:31 IST)
नई दिल्ली। एथिकल हैकर्स ने टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के चेयरमैन आरएस शर्मा के बैंक खाते की डिटेल्स अपने पास होने का दावा किया था। हैकर्स ने यह बात ट्विटर पर पोस्ट की थी। इसके बाद आधार की डेटा की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे थे।
 
 
हैकर्स ने शर्मा के अकाउंट में 1 रुपए भेजने से जुड़े स्क्रीनशॉट्स भी पोस्ट किए हैं। हैकर्स ने भीम और Paytm जैसे ऐप्स का प्रयोग करते हुए आधार इनेबल्स पेमेंट सर्विस के जरिए और IMPS के माध्यम से ट्राई चीफ के अकाउंट में पैसे भेजे हैं। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' में छपी खबर के मुताबिक हैकर्स ने ट्रांजेक्शन आईडी भी पोस्ट की है।
 
चेयरमैन ने दी थी चुनौती : ट्राई के चेयरमैन ने अपना आधार नंबर पोस्ट किया था और आधार की आलोचना करने वालों को चुनौती थी कि अब वे उन्हें नुकसान पहुंचाकर दिखाएं। इलिएट एल्डरसन, पुष्पेंद्र सिंह, कनिष्क सजनानी, अनिवार अरविंद और करन सैनी जैसे एथिकल हैकर्स का कहना है कि अभी तक शर्मा के करीब 14 आइटम्स लीक किए गए हैं।
 
यूआईडीएआई ने कहा- सैफ है डेटा : भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने ट्राई के अध्यक्ष रामसेवक शर्मा की व्यक्तिगत जानकारी आधार संख्या से हैक करने के दावों को खारिज करते हुए कहा कि आधार डाटा पूरी तरह सुरक्षित है।
 
प्राधिकरण ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है कि टि्वटर पर कुछ तत्वों और मीडिया के एक वर्ग ने शर्मा की आधार संख्या के जरिए उनकी व्यक्तिगत जानकारी हासिल करने का दावा किया है, जो गलत है। कुछ भटके हुए तत्व लोगों में आधार संख्या को लेकर दुष्प्रचार फैलाना चाहते हैं और प्राधिकरण इन कोशिशों की कड़ी निंदा करता है। प्राधिकरण का कहना है कि यूआईडीएआई ने बडी मेहनत से डिजिटल विश्वसनीयता हासिल की है। प्राधिकरण ने समय-समय पर अपनी विश्वसनीयता का प्रमाण दिया है।
 
प्राधिकरण ने कहा है कि शर्मा लोकसेवक हैं और उनके बारे में गूगल जैसी वेबसाइट से आसानी से जानकारी हासिल की जा सकती है। वह जोर देकर कहता है कि शर्मा के बारे में टि्वटर पर जो भी जानकारी दी गई है, वह आधार डाटाबेस या प्राधिकरण के सर्वर से लीक नहीं की गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर की क्राइम कथा : पॉवर बढ़ाने वाली दवा खाकर हैवान बन गया था पीयूष, चोरी-छिपे शादी की, मंगलसूत्र भी पहनाया

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव 16 मार्च को, चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल

सीमा हैदर और सचिन के घर फिर गूंजी किलकारी, 11 माह में दूसरी बार बनीं मां, अब बच्चों की नागरिकता कानूनी पेंच

इंदौर की 5 वर्षीय जियाना कटारिया ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 28 सेकंड में हल कीं 5 सुडोकू पहेलियाँ

गुजरात में अब महिलाएं कर सकेंगी नाइट शिफ्ट, सरकार ने बढ़ाए काम के घंटे, सर्वसम्मति से पारित हुआ विधेयक

अगला लेख