Hanuman Chalisa

अयोध्या पर फैसले से पहले RSS ने भी कसी कमर

Webdunia
बुधवार, 30 अक्टूबर 2019 (17:46 IST)
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े हिन्दूवादी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने भी अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर कमर कस ली है। संघ की पूरी कोशिश है कि फैसले के बाद देश में सौहार्द न बिगड़े। 
 
संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरुण कुमार ने ट्‍वीट कर कहा कि आगामी दिनों में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने की संभावना है। निर्णय जो भी आए, उसे सभी को खुले मन से स्वीकार करना चाहिए।
संघ की बैठक के संदर्भ में उन्होंने कहा कि निर्णय के पश्चात देशभर में वातावरण सौहार्दपूर्ण रहे, यह सबका दायित्व है। इस विषय पर भी बैठक में विचार हो रहा है।
 
ALSO READ: फैसले से पहले अयोध्या में राम नाम की गूंज, राम मंदिर के पक्ष में दिखी लहर, ग्राउंड रिपोर्ट
 
अरुण कुमार ने कहा कि 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक हरिद्वार में प्रचारक वर्ग के साथ 2 दिन की बैठक पहले से निश्चित थी। प्रचारक वर्ग आवश्यक कारणों से स्थगित किया गय है, परंतु बैठक अब हरिद्वार के स्थान पर दिल्ली में हो रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी नहीं जाएंगे ढाका, रहमान के शपथ समारोह में नहीं होंगे शामिल, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्‍व

टीपू सुल्तान और शिवाजी महाराज की तुलना पर विवाद, क्या बोले सीएम फडणवीस?

ऑनलाइन गेमिंग को क्यों नहीं समझना चाहिए 'बच्चों का खेल'?

इमरान खान की आंखें हुईं खराब, अस्‍पताल ले जाने की तैयारी, क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट?

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

भिवाड़ी फैक्ट्री में आग का तांडव: 7 मजदूर जिंदा जले, रेस्क्यू जारी

फिर बदलेगा मौसम: उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी, 8 राज्यों में अलर्ट

LIVE: अहमदाबाद के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

भारत बना AI हब: AI Impact Expo 2026 आज से शुरू, रोड सेफ्टी पर खास फोकस

उत्‍तर प्रदेश के राम मंदिर का वैभव पहुंचा 7 समंदर पार, 20 फरवरी को मॉस्को में होगी भव्य रामलीला

अगला लेख