बढ़ेगी भारत की सामरिक ताकत, रूस ने शुरू की S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की आपूर्ति

Webdunia
रविवार, 14 नवंबर 2021 (16:53 IST)
नई दिल्ली। रूस ने भारत को सतह से हवा में मार करने वाली एस-400 मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति शुरू कर दी है। एक वरिष्ठ रूसी अधिकारी ने यह जानकारी दी। रूस की 'फेडरल सर्विस फॉर मिलिटरी टेक्निकल को-ऑपरेशन' (एफएसएमटीसी) के निदेशक दमित्री शुगाएव ने स्पूतनिक न्यूज से कहा कि योजना के अनुसार आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत को एस 400 वायु रक्षा प्रणाली की आपूर्ति शुरू हो चुकी है और तय समय पर हो रही है।
बड़ा सवाल: आकाश, ब्रह्मोस, पृथ्वी और अग्नि जैसी मिसाइलों के होते हुए क्यों चाहिए S-400 ट्रायम्फ मिसाइल सिस्टम...
भारत ने एस-400 वायु रक्षा प्रणाली की 5 इकाइयां खरीदने के लिए रूस के साथ अक्टूबर 2018 में 5 अरब डॉलर का समझौता किया था। इस पर तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को चेतावनी दी थी कि समझौते पर आगे बढ़ने पर अमेरिका प्रतिबंध लगा सकता है। भारत ने लगभग 80 करोड़ डॉलर के भुगतान की पहली किस्त 2019 में जारी की थी।
 
एस-400 को रूस की सबसे उन्नत लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल रक्षा प्रणाली के रूप में जाना जाता है। इस मिसाइल प्रणाली की खरीद को लेकर तुर्की पर अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद ऐसी आशंकाएं रही हैं कि भारत पर भी अमेरिका इसी तरह के दंडात्मक उपाय लागू कर सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Indore में हेलमेट पर cctv कैमरा लगाकर घूम रहा राजू, चौंका देगी पूरी कहानी

भारतीय कर रहे ज्‍यादा नमक का सेवन, इन बीमारियों का बढ़ रहा खतरा, ICMR रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Bihar polls: तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग के 'सूत्र' को बताया 'मूत्र', बयान पर मचा बवाल

Imran Khan : क्‍या जेल से रिहा होंगे इमरान खान, PTI पार्टी ने शुरू किया आंदोलन

Uttarakhand में क्यों पड़ी ‘ऑपरेशन कालनेमि’ की जरूरत? अब CM पुष्कर सिंह धामी ने खुद दिया जवाब

सभी देखें

नवीनतम

छात्रों की आत्महत्या पर SC हुआ सख्‍त, 3 राज्यों से मांगी जांच रिपोर्ट

Gujarat : मासूम बच्ची के सामने डूबे पिता, रोते देख राहगीरों ने की मदद, आंखों से नहीं रुकेंगे आंसू

एल्विश यादव के दोस्त राहुल हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग

PM मोदी से मिले CM पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड के विकास कार्यों की जानकारी दी

Shubhanshu Shukla की वापसी पर मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- शुभांशु आपका स्वागत है, देश बेसब्री से इंतजार कर रहा