अगले साल भारत की यात्रा पर आ सकते हैं रूस के राष्ट्रपति पुतिन, तारीख तय होना बाकी

दोनों पक्ष इस यात्रा की संभावनाएं तलाश रहे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 19 नवंबर 2024 (18:08 IST)
Russian President Putin's visit to India: रूस (Russian) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) अगले साल भारत की यात्रा कर सकते हैं। राजनयिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी और कहा कि दोनों देशों के नेताओं की परस्पर वार्षिक यात्राओं के लिए निर्धारित रूपरेखा के तहत यह यात्रा हो सकती है।
 
दोनों पक्ष इस यात्रा की संभावनाएं तलाश रहे : सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्ष इस यात्रा की संभावनाएं तलाश रहे हैं लेकिन अभी इसे अंतिम रूप नहीं दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस साल जुलाई में मॉस्को में जब पुतिन से मिले थे तो उन्हें भारत यात्रा के लिए आमंत्रित किया था।ALSO READ: पुतिन ने ट्रंप को बताया बहादुर, रूस युक्रेन युद्ध पर अमेरिका से बातचीत को तैयार
 
भारत और रूस के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंध का उल्लेख : क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने मंगलवार को वरिष्ठ भारतीय संपादकों के साथ एक वीडियो वार्ता में भारत और रूस के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंध का उल्लेख किया और कहा कि पुतिन की यात्रा की संभावना है। उन्होंने कोई विशिष्ट तारीख नहीं बताई या यात्रा की निश्चित घोषणा नहीं की। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी स्पुतनिक ने यह वार्ता आयोजित की थी।ALSO READ: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, मैं PM नरेन्द्र मोदी का आभारी हूं
 
मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया था : प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले महीने रूस के कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया था। पेस्कोव ने कहा कि हम यात्रा को लेकर आशान्वित हैं। जल्द ही मिलकर तारीख तय की जाएंगी। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के यूक्रेन को अमेरिकी मिसाइलों से रूस के अंदर लक्ष्यों पर निशाना साधने देने के फैसले के बारे में पूछे जाने पर पेस्कोव ने चेतावनी दी कि इससे संघर्ष और युद्ध की स्थिति में इजाफा होगा।ALSO READ: Brics summit : रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत अपने रुख पर कायम, कजान में पुतिन से बोले मोदी- शांति को पूर्ण समर्थन
 
पेस्कोव की टिप्पणी उस दिन आई है, जब राष्ट्रपति पुतिन ने एक नई परमाणु नीति पर हस्ताक्षर किए जिसमें घोषणा की गई है कि किसी भी परमाणु शक्ति द्वारा समर्थित देश अगर रूस पर हमला करता है तो इसे उनके देश पर संयुक्त हमला माना जाएगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कनाडा में मोदी को खुली धमकी, खालिस्तानियों ने सड़क पर निकाली रैली

नरबलि के लिए सोनम ने की राजा रघुवंशी की हत्या, भाई का आरोप, जताई तंत्र-मंत्र की आशंका

16 साल बाद 16वीं जनगणना, कितना होगा खर्चा, क्या होगी प्रक्रिया, कब होगी शुरुआत, जानें हर सवाल का जवाब

Air India Plane crash का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो, आग के गोले में से कैसे बाहर निकले विश्वास कुमार

चलती बाइक पर कपल को रोमांस पड़ा महंगा, कटा 53,500 रुपए का चालान

सभी देखें

नवीनतम

Iran-Israel Conflict : इजराइल पर बड़े हमले की तैयारी में ईरान, लाइव टीवी शो के दौरान गिरे बम, युद्ध हुआ भयानक

तमिलनाडु के ADGP गिरफ्तार, जानिए क्‍या है मामला...

पहलगाम आतंकी हमले की FATF ने की कड़ी निंदा, जल्‍द जारी करेगा आतंकी फंडिंग पर रिपोर्ट

Ladli Bahna Yojana : लाडली बहनों को CM मोहन यादव का तोहफा, अब रक्षाबंधन पर मिलेंगे इतने रुपए

राजा रघुवंशी हत्या मामले में प्रेम त्रिकोण या कुछ और... मेघालय के DGP बोले- इस एंगल से भी हो रही जांच

अगला लेख