Hanuman Chalisa

पायलट ने साधा BJP पर निशाना, कहा- कांग्रेस का राष्ट्रवाद देश जोड़ने का, भाजपा का तोड़ने का

पायलट ने कहा कि अब समय आ गया है कि धर्म-जाति, भाषा, क्षेत्रवाद, पहनावा और खानपान की दुहाई देकर सत्ता को हथियाने वालों को करारा जवाब दिया जाए

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 9 अप्रैल 2025 (16:47 IST)
Sachin Pilot attacks BJP: कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने राष्ट्रवाद (nationalism) के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बुधवार को तीखा प्रहार किया और कहा कि अब समय आ गया है कि धर्म-जाति, भाषा, क्षेत्रवाद, पहनावा और खानपान की दुहाई देकर सत्ता को हथियाने वालों को करारा जवाब दिया जाए।
 
उन्होंने यहां कांग्रेस अधिवेशन में पार्टी का प्रस्ताव चर्चा के लिए रखते हुए यह दावा भी किया कि कांग्रेस का राष्ट्रवाद देश को जोड़ने का जबकि भाजपा का राष्ट्रवाद देश को तोड़ने का है। पायलट ने कहा कि देश में जो हालात बने हैं, वो सबके सामने हैं। पिछले 10 साल में महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक असमानता और धार्मिक ध्रुवीकरण ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी हैं।ALSO READ: CWC में बोले शशि थरूर, कांग्रेस को होना चाहिए आशा और सकारात्मक विमर्श की पार्टी, मतदाताओं का समर्थन फिर से करें हासिल
 
पायलट ने भाजपा पर निशाना साधा  : उनका कहना था इसलिए कांग्रेस अब नफरत, नकारात्मकता और निराशा के वातावरण को बदलकर न्याय और संघर्ष के रास्ते पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। पायलट ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग राष्ट्रवाद का चोला ओढ़कर वोट बटोरने का काम करते हैं, मैं उन्हें बता दूं कि कांग्रेस पार्टी का जन्म देश की आजादी के लिए हुआ था। कांग्रेस पार्टी के इतिहास में हमारे नेताओं ने जो कुर्बानियां दी हैं, ऐसा कोई दूसरा उदाहरण पूरी दुनिया में नहीं है।
 
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस के नेताओं ने देश को अखंड रखने के लिए छाती पर गोलियां खाई हैं (और) यह कांग्रेस का राष्ट्रवाद है। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि कांग्रेस का राष्ट्रवाद देश को जोड़ने का है जबकि भाजपा का राष्ट्रवाद देश को तोड़ने का है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का राष्ट्रवाद देश की अनेकता को एकता में मिलाने का है और भाजपा का राष्ट्रवाद अनेकता में एकता को खत्म करने का है।ALSO READ: कांग्रेस अधिवेशन में खरगे बोले, वह दिन दूर नहीं जब मोदी देश बेच देंगे
 
पायलट ने कहा कि अब समय आ गया है कि धर्म-जाति, भाषा, क्षेत्रवाद, पहनावा और खानपान की दुहाई देकर सत्ता को हथियाने वालों को कड़ा जवाब दिया जाए और आईना दिखाया जाए। उनका कहना था, जो लोग आज कांग्रेसमुक्त भारत बनाने की बात करते हैं, मैं उन्हें बता दूं कि राजीव गांधीजी जब प्रधानमंत्री बने थे, तब कांग्रेस के पास 400 से ज्यादा सांसद थे, लेकिन हमने उन्हें यह बोलते हुए कभी नहीं सुना कि वह विपक्ष-मुक्त देश बनाना चाहते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस की जड़ें गुजरात के साथ ही पूरे देश में बहुत गहरी हैं। पायलट ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि '400 पार' का नारा देने वालों को देश ने आईना दिखा दिया। (भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख