बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल भाजपा में शामिल

Webdunia
बुधवार, 29 जनवरी 2020 (12:52 IST)
नई दिल्ली। ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल बुधवार को भाजपा में शामिल हो गईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए अपनी कड़ी मेहनत से उन्हें प्रेरित किया है।
 
मूल रूप से हरियाणा के हिसार की रहने वाली साइना ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। वे काफी मेहनत कर रहे हैं। 
भाजपा मुख्यालय पर एक समारोह में पार्टी में शामिल होने वाली नेहवाल ने कहा कि भाजपा देश के लिए काफी काम कर रही है और वह सदस्य के तौर पर अपनी भूमिका निभाएगी। 
 
दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी साइना ओलंपिक कांस्य समेत कई अंतरराष्ट्रीय खिताब जीत चुकी है। उनकी बड़ी बहन चंद्रांशु नेहवाल ने भी उनके साथ भाजपा की सदस्यता ली।
 
भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने पत्रकारों से कहा कि साइना ने कई खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया है। साइना ने बाद में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथ बंधे हुए, तहखाने में कैदी जैसा जीवन, नोएडा के वृद्धाश्रम की दिल दहलाने वाली कहानी

8 साल बाद रेलवे में आ रही हैं इस पद के लिए बंपर भर्तियां

टॉयलेट सीट पर बैठकर गुजरात हाईकोर्ट की सुनवाई से जुड़ा शख्स, वीडियो हुआ वायरल

बिहार में तेज प्रताप यादव बनेंगे किंगमेकर या बिगाड़ेंगे तेजस्वी का सियासी खेल?

रूस में 14 भारतीय नागरिक लापता, उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 9 लोग

सभी देखें

नवीनतम

चीन में गड़बड़ी के बाद आपात स्थिति में उतारा विमान, बाल बाल बचे यात्री

अयोध्या में आसमान छूने लगे हैं जमीनों के दाम, अब नई टाउनशिप की भी तैयारी

दूर हुए अनिश्चितता के बादल, शेयर बाजार 9 माह के शीर्ष स्तर पर, क्या है निवेशकों का प्लान?

कांग्रेस का सरकार पर आरोप, अर्थव्यवस्था आगे बढ़ने का नाम नहीं ले रही, निजी कॉर्पोरेट निवेश लगातार सुस्त

कोलकाता गैंगरेप केस : ममता सरकार पर भड़का विपक्ष, क्या है मुख्‍य आरोपी का TMC कनेक्शन?

अगला लेख