फ्रांस में 130 लोगों के हत्यारे सलाह अब्दुस्सलाम को आजीवन कारावास की सजा

Webdunia
गुरुवार, 30 जून 2022 (09:26 IST)
पेरिस। पेरिस आतंकी हमले के मुख्य संदिग्ध सलाह अब्दुस्सलाम को यहां की एक अदालत ने आतंकवाद और हत्या के आरोपों का दोषी पाया है। बीबीसी ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। साल 2015 के नवंबर में हुए इस आतंकवादी हमले में अब्दुस्सलाम की अहम भूमिका को देखते हुए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। इस हमले में 130 लोगों की मौत हुई थी।
 
अदालत ने हमले में शामिल 19 अन्य लोगों को भी दोषी ठहराया जिनमें से 6 के मारे जाने की आशंका है। अदालत में मामले की सुनवाई पिछले साल सितंबर से शुरू हुई थी। 13 नवंबर, 2015 को किए गए इस हमले में बार, रेस्तरां, फुटबॉल स्टेडियम और बाटाक्लान थिएटर को निशाना बनाया गया था। इसमें लोगों के मरने के साथ बड़ी संख्या में कई घायल भी हुए थे।
 
मुकदमे की शुरुआत में अब्दुस्सलाम ने खुद को आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) का सदस्य बताया था। हालांकि बाद में उसने अदालत से माफी मांग ली थी और कहा था कि वह कोई हत्यारा नहीं है और उसे हत्या के मामलों का दोषी ठहराया जाना 'गलत' है।
 
अब्दुस्सलाम को दिए गए उम्रकैद की सजा का तात्पर्य यह है कि 30 साल बाद उसे पैरोल पर रिहा किया जा सकता है। फ्रांस में उम्रकैद की सजा बेहद दुर्लभ है और आमतौर पर बहुत कम मामलों में ही किसी अपराधी के लिए इसकी सजा सुनाई जाती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन जीता तो कौन होगा PM, अरविंद केजरीवाल ने दिया जवाब

Jammu-Kashmir : जम्मू में प्रचंड गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 5 से 15 घंटों की बिजली कटौती निकाल रही है जान

अनचाही कॉल्स रोकने के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान

Swati Maliwal case : स्वाति मालीवाल मामले पर पहली बार अरविंद केजरीवाल का बयान, जानिए क्या बोले

मांएं क्‍यों कर रहीं हत्‍याएं, अब नागपुर में मां ने की 3 साल की बेटी की हत्‍या, शव सड़क पर लेकर घूमती रही

पुणे दुर्घटना केस को लेकर प्रकाश आंबेडकर ने उठाए सवाल, किया यह दावा...

मेरे माता-पिता से पूछताछ करेगी दिल्ली पुलिस : अरविंद केजरीवाल

किर्गिस्तान में फंसे छात्रों की सहायता के लिए MP सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नम्बर

बंगाल में हाईकोर्ट ने कई वर्गों का OBC दर्जा किया रद्द, अब तक के लाभार्थी नहीं होंगे प्रभावित

ऑस्ट्रेलिया में बर्ड फ्लू का पहला मामला, भारत प्रवास पर बच्चे को हुआ था संक्रमण

अगला लेख