Hanuman Chalisa

बड़ा खुलासा, सलमान खान की शादी के कार्ड भी छप गए थे, लेकिन...

Webdunia
सोमवार, 21 अक्टूबर 2019 (22:48 IST)
बहुत कम लोगों को पता होगा कि वर्ष 1999 में सलमान खान शादी के लिए तैयार हो गए थे। यहां तक कि उनकी शादी के कार्ड भी छप गए थे, लेकिन ऐन मौके पर सलमान का मूड बदल गया।

20 साल पहले शादी को लेकर सलमान का मूड क्या बदला, वे आज तक मूड नहीं बना पाए हैं। प्रशंसक हैं कि उनसे शादी को लेकर हमेशा ही सवाल पूछते रहते हैं। सलमान हैं कि टाल जाते हैं। यह खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि सलमान के करीबी दोस्त फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियादवाला ने किया है।

दरअसल, साजिद अपनी फिल्म ‘हाउसफुल 4’ का प्रमोशन करने के लिए कपिल शर्मा के शो में पहुंचे। यहां कपिल ने उनकी और सलमान की शादी को लेकर एक सवाल किया। कपिल ने साजिद से सवाल किया था कि हमने सुना है कि आपने और सलमान भाई ने कसम खाई थी कभी शादी नहीं करेंगे। मगर आपने तो शादी कर ली और सलमान अब तक अविवाहित हैं।

जवाब में साजिद ने बताया कि 20 साल पहले 1999 में सलमान भाई शादी के लिए तैयार हो गए थे। यहां तक कि कार्ड भी छप चुके थे, लेकिन ऐन वक्त पर सल्लू भाई का मूड बदल गया।

उल्लेखनीय है कि सलमान ने शादी भले ही न की हो, लेकिन उनके प्रेस प्रसंग के किस्से कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़े रहे हैं। कैटरीना कैफ से लेकर लगभग हर उस अभिनेत्री के साथ उनका नाम जुड़ा, जिनके साथ उन्होंने काम किया। आगामी दिसंबर में सलमान 54 साल के हो जाएंगे। लेकिन, उनके माथे पर कब सेहरा बंधेगा यह कोई नहीं जानता। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

अफगानिस्तान में संकटों के बीच महिलाओं पर बढ़ती हिंसा

LIVE: CM सिद्धारमैया ने बुलाई ब्रेकफास्ट बैठक, आज दे सकते हैं इस्तीफा

यूएस-ईरान तनाव: 'समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई', राष्ट्रपति ट्रंप की कैबिनेट बैठक में बड़ी चेतावनी

Top News 28 May: अमेरिका का ईरान पर दूसरा बड़ा हमला; पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द, IPL में RR की जीत

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

अगला लेख