Dharma Sangrah

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 27 नवंबर 2025 (17:10 IST)
Sambit Patra attacks Rahul Gandhi : भाजपा सांसद संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि 2014 से लगातार कांग्रेस पार्टी विशेषकर राहुल गांधी और उनकी टीम, सोशल मीडिया टीम, एडवाइजरी कमेटी की टीम और लेफ्ट के जाने-माने चेहरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतवर्ष को अपमानित करने के लिए कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनके लोगों ने वोट चोरी और ऑपरेशन सिंदूर का नैरेटिव सेट किया है।   पात्रा ने कहा कि राहुल और कांग्रेस से हमें सावधान रहने की जरूरत है। संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर देश के खिलाफ अनाप-शनाप बोलते हैं। उन्होंने भारत में गृहयुद्ध भड़काने की पूरी कोशिश की। 
भाजपा सांसद ने कहा कि राहुल गांधी केवल विदेश जाकर देश के खिलाफ ही नहीं बोल रहे हैं। वे केवल जेन-जी से मिलकर देश के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश नहीं करते हैं बल्कि कांग्रेस में काम का बंटवारा है। इनके लोग अलग-अलग देशों में बैठकर भारत में नैरेटिव सेट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वोट चोरी और ऑपरेशन सिंदूर का नैरेटिव सेट किया गया है। ऑपरेशन सिंदूर में प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय सेना को आत्मसमर्पण की स्थिति में दिखाया गया था।
 
उन्होंने कहा कि भले ही इसके लिए विदेशी ताकतों की मदद लेनी पड़े, भले ही विदेश में जाकर भारत के विरोध में कहना पड़े और भले ही विदेश से अपने एकाउंट्स का संचालन करके भारत में नैरेटिव गढ़ने की कोशिश की जाए।
<

लगभग 2014 से लगातार कांग्रेस पार्टी विशेषकर राहुल गांधी और उनकी टीम, सोशल मीडिया टीम, एडवाइजरी कमेटी की टीम और लेफ्ट के जाने-माने चेहरे देश के प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी और भारतवर्ष को अपमानित करने के लिए कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं।

भले ही इसके लिए विदेशी ताकतों… pic.twitter.com/nwgG065Hwz

— Sambit Patra (@sambitswaraj) November 27, 2025 >
भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी केवल विदेश जाकर देश के खिलाफ ही नहीं बोलते, बल्कि उन्होंने किस प्लानिंग और डिजाइन के साथ इस काम को विदेश से करवा रहे हैं। बांग्लादेश, पाकिस्तान, दक्षिण पूर्व एशिया, पश्चिम एशिया, यूरोप और अमेरिका में बैठे उनके लोग, जिनका भारत से कोई लेना-देना नहीं है, वो भारत में नैरेटिव सेट करते हैं। ऐसे लोगों के बारे में जानें!
 
उन्होंने कहा कि भारत में कुछ ऐसे नैरेटिव जो राहुल गांधी, कांग्रेस और लेफ्ट इकोसिस्टम के कहने पर सेट किए गए, ऐसे तीन नैरेटिव के उदाहरण मैं दूंगा। पहला - वोट चोरी का नैरेटिव सेट किया गया। दूसरा - ऑपरेशन सिंदूर में जो मोदी जी और भारत की सेना को एक तरह से दुर्बल दिखाने की कोशिश की गई, उसके पीछे भी पाकिस्तान, बांग्लादेश और पश्चिम एशिया में बैठे कुछ कांग्रेसी और उनके शुभचिंतकों के हैंडल हैं। तीसरा- संघ, संघ परिवार और मोदी जी पर व्यक्तिगत हमला करने का नैरेटिव भी विदेश से ही संचालित हुआ।
 
पात्रा ने कहा कि सोशल मीडिया साइट X में कुछ दिन पहले एक नया फीचर आया है। इसके माध्यम से आप जान सकते हैं कि जो अकाउंटधारी है, वो किस देश का है, अर्थात उसकी लोकेशन क्या है। कांग्रेस के बड़े नेता पवन खेड़ा का अकाउंट अमेरिका आधारित है। महाराष्ट्र कांग्रेस का अकाउंट आयरलैंड में आधारित है, लेकिन अभी इन्होंने इसे बदलकर इंडिया कर दिया है। हिमाचल कांग्रेस का अकाउंट कनेक्टेड वाया एंड्रॉयड एप थाईलैंड दिखाता है।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold ने लगाई ऊंची छलांग, 2 हफ्ते के हाईलेवल पर दाम, चांदी में भी आई तेजी, बैंक ऑफ अमेरिका का बड़ा बयान

SIR में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कौनसा फॉर्म भरें और उसके साथ कौनसे दस्तावेज लगेंगे

Delhi blasts के बीच नूंह से वकील गिरफ्तार, ISI को देता था खूफियां जानकारियां

Aadhaar अपडेट के नए नियम लागू, UIDAI ने जारी की 2025 की नई गाइडलाइंस, बदले डॉक्टूमेंट्‍स के नियम

दिल्ली ब्लास्ट : NIA ने गिरफ्तार किया एक और आतंकी, क्या है उसका अल फलाह यूनिवर्सिटी से कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

हरियाणा में लगी सबसे बड़ी बोली, 1.17 करोड़ में बिका गाड़ी का VIP नंबर

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

क्या कर्नाटक के सीएम बनेंगे डीके शिवकुमार? सिद्धारमैया कैंप में लगी सेंध

शेख हसीना को 3 और मामलों में मिली सजा, क्या भारत भेजेगा वापस बांग्‍लादेश?

अगला लेख