सरदार सरोवर बांध में जल उच्चतम स्तर पर, 69वें जन्मदिन पर नमामि देवी नर्मदे महोत्सव में शामिल होंगे मोदी

Webdunia
रविवार, 15 सितम्बर 2019 (23:30 IST)
अहमदाबाद। गुजरात के नर्मदा जिले के केवाड़िया स्थित सरदार सरोवर बांध का जलस्तर रविवार शाम अपनी अधिकतम क्षमता 138.68 मीटर पर पहुंच गया। 2017 में बांध की ऊंचाई बढ़ाए जाने के बाद से पहली बार ऐसा हुआ है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस करिश्मे का जश्न मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 17 सितंबर को अपने 69वें जन्मदिन पर बांध स्थल पर मौजूद रहने का कार्यक्रम है।
 
सरदार सरोवर नर्मदा निगम लिमिटेड (एसएसएनएनएल) के प्रबंध निदेशक राजीव गुप्ता ने कहा कि सरदार सरोवर बांध ने 138.68 मीटर का अपना पूर्ण जलाशय स्तर (एफआरएल) हासिल कर लिया है।
 
उन्होंने मध्यप्रदेश से पिछले कुछ दिनों में नर्मदा नदी में 6-7 लाख क्यूसेक (क्यूबिक फुट प्रति सेकंड) की दर से पानी छोड़े जाने और भरूच, नर्मदा तथा वडोदरा जिलों में 175 गांवों में बाढ़ जैसे हालात की वजह से बांध में पानी भरे रहने को जल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने का कारण बताया। जिले के एक अधिकारी ने बताया कि यह कामयाबी शाम लगभग 6 बजकर 35 मिनट पर हासिल हुई।
 
इस बांध का उद्देश्य 131 शहरी केंद्रों और 9,633 गांवों (गुजरात में कुल 18,144 गांवों का 53 प्रतिशत) और 15 जिलों के 3,112 गांवों में फैली 18.54 हेक्टेयर भूमि के लिए सिंचाई की सुविधा प्रदान करना है।
प्रधानमंत्री बांध को उसकी पूरी क्षमता तक भरने के 'नमामि नर्मदे महोत्सव' में भाग लेने के लिए केवडिया में बांध का दौरा करेंगे और अपना जन्मदिन भी वहीं मनाएंगे।
 
नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण (एनसीए) ने 2014 में विशाल बांध की ऊंचाई 121.92 मीटर से 138.68 मीटर तक बढ़ाने की अनुमति दी थी। बांध का उद्घाटन 17 सितंबर, 2017 को प्रधानमंत्री मोदी ने किया गया था।
(फाइल फोटो)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख