Hanuman Chalisa

क्या है एसबीआई का डिजिटल प्लेटफॉर्म 'योनो'

Webdunia
गुरुवार, 23 नवंबर 2017 (18:26 IST)
नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली देश के सबसे बड़े वाणिज्यिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के योनो (यू ओनली नीड वन) डिजिटल सेवा प्लेटफॉर्म को शुक्रवार को यहां लांच करेंगे।
 
स्टेट बैंक का यह ओमनी चैनल डिजिटल प्लेटफॉर्म होगा जो वित्त सेवा के साथ ही लाइफस्टाइल उत्पाद एवं सेवा देगा। बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं के अतिरिक्त ग्राहकों को अपनी जीवनशैली से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम बनाएगा। इस प्लेटफॉर्म पर उन्हें 14 श्रेणियों जैसे कैब बुकिंग, मनोरंजन, डाइनिंग, यात्रा और ठहरने, चिकित्सा आदि से जुड़ी सेवाएं भी मिलेंगी। 
 
ग्राहकों को विशेष ऑफर और छूट प्रदान करने के लिए स्टेट बैंक ने 60 से अधिक ई-कॉमर्स प्लेयरों के साथ भागीदारी की है जिनमें आमेजन, उबर, ओला, मिंत्रा, जबांग, शॉपर्स स्टॉप, कॉक्स एंड किंग्स, थॉमस कुक, यात्रा, एयरबीएनबी, स्विगी और ब्यूजस आदि शामिल हैं।
  
बैंक ने आज यहां जारी बयान में कहा कि योनो को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, प्रेडिक्टिव एनालिटिक्स और मशीन लर्निंग जैसी नवीनतम डिजिटल टेक्नोलॉजी का उपयोग कर विकसित किया गया है। मोबाइल एप्लिकेशन और वेब पोर्टल के माध्यम से इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
 
यह आईओएस और एंड्रॉयड दोनों प्लेटफॉर्मों के लिए उपलब्ध है। इसके जरिये पांच मिनट से भी कम समय में डिजिटली एसबीआई बैंक खाता खोला जा सकेगा और चार क्लिक में धन हस्तांतरण की सुविधा भी मिलेगी। इसके ग्राहक बिना किसी दस्तावेजी प्रक्रिया के पूर्व स्वीकृत व्यक्तिगत ऋण का लाभ भी उठा सकेंगे और फिक्स्ड डिपॉजिट पर ओवरड्राफ्ट सुविधा का लाभ ले सकेंगे। 
 
बैंक के अध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि भारत एक अभूतपूर्व गति से डिजिटल हो रहा है और एसबीआई डिजिटल बैंकिंग क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है। योनो लॉन्च के साथ ग्राहक सिंगल यूजर आईडी और पासवर्ड से जीवनशैली ऑफरों, बैंकिंग और अन्य वित्तीय सेवाओं को सहज रूप से हासिल कर सकेंगे। पोर्टल इस तरह से डिजाइन किया गया है कि ग्राहक को अधिकतम सुविधा मिल सके और वह न्यूनतम क्लिक कर विभिन्न सेवाओं का उपयोग कर सके। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख