Hanuman Chalisa

वैज्ञानिकों ने ईजाद किया चक्रवाती तूफानों का जल्द पता लगाने का नया तरीका

Webdunia
बुधवार, 9 जून 2021 (16:44 IST)
नई दिल्ली। वैज्ञानिकों के एक समूह ने तीव्र चक्रवाती तूफानों का जल्द पता लगाने का एक नया तरीका ईजाद किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने कहा कि इस तरीके में समुद्र की सतह पर उपग्रह से तूफान का पूर्वानुमान लगाने से पहले पानी में भंवर के प्रारंभिक लक्षणों का अनुमान लगाया जाता है।

अब तक सुदूर संवेदी तकनीकों से इनका समय पूर्व पता लगाया जाता रहा है। हालांकि यह तरीका तभी कारगर होता है जब समुद्र की गर्म सतह पर कम दबाव का क्षेत्र भलीभांति विकसित हो जाता है। डीएसटी ने कहा कि चक्रवात के आने से पर्याप्त समय पहले उसका पूर्वानुमान लगने से तैयारियां करने के लिए समय मिल सकता है और इसके व्यापक सामाजिक-आर्थिक प्रभाव होते हैं।

वैज्ञानिकों ने मानसून के बाद आए चार भीषण चक्रवाती तूफानों पर यह अध्ययन किया जिनमें फालिन (2013), वरदा (2013), गज (2018) और मादी (2013) हैं। मानसून के बाद आए दो तूफानों मोरा (2017) और आइला (2009) पर भी अध्ययन किया गया। पत्रिका ‘एट्मॉस्फियरिक रिसर्च’ में हाल ही में यह अध्ययन प्रकाशित किया गया।

अध्ययनकर्ता दल में आईआईटी, खड़गपुर से जिया अलबर्ट, बिष्णुप्रिया साहू तथा प्रसाद के भास्करन शामिल रहे। उन्होंने कहा कि मानसून के मौसम से पहले और बाद में विकसित होने वाले तूफानों के लिए कम से कम चार दिन और पहले सही पूर्वानुमान लगाने में यह नई पद्धति कारगर हो सकती है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CM रेखा गुप्ता पर क्‍यों भड़के अरविंद केजरीवाल, बोले- आपको यह शोभा नहीं देता...

बांग्लादेश का आरोप- शेख हसीना दे रहीं भड़काऊ बयान, भारत ने क्‍यों दिया करारा जवाब?

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने किया SIR का समर्थन, बोले- भाजपा कार्यकाल में घुसपैठियां कैसे घुसे?

सीरिया में अमेरिकी सैनिकों की हत्या पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले- बहुत तगड़ा हमला होगा

इमरान की पूर्व पत्‍नी ने मस्‍क से की अपील, बोलीं- आपने वादा किया था कि...

सभी देखें

नवीनतम

समृद्धि की राह दिखा रही योगी सरकार की 'नंदिनी कृषक समृद्धि योजना'

Kanpur-Lucknow Expressway : स्टार्टअप ग्रोथ का नया इंजन, नवाचार की उर्वरक भूमि बनेगा लखनऊ

यूपी में दलित, पिछड़ा व अल्पसंख्यक बेटियों के लिए वरदान बनी 'मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना'

योगी सरकार झांसी में 16 दिसंबर को कराएगी 'पिंक जॉब फेयर' का आयोजन

संगठन मेरे लिए सर्वोपरि, संगठन का हर आदेश होगा सर्वमान्य : पंकज चौधरी

अगला लेख