Festival Posters

श्रद्धा के शरीर के टुकड़ों की जंगल में तलाश, दूसरी लड़की को भी ढूंढ रही है पुलिस

Webdunia
मंगलवार, 15 नवंबर 2022 (13:19 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के बहुचर्चित श्रद्धा मर्डर केस (shraddha murder case) में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस बीच, पुलिस आरोपी आफताब को महरौली के जंगल लेकर पहुंची और वहां करीब ढाई घंटे तक जांच और तलाशी की। अभी तक श्रद्धा के शरीर के 13 टुकड़े पुलिस बरामद कर चुकी है। पुलिस को उस हथियार की भी तलाश है, जिससे श्रद्धा के 35 टुकड़े किए गए। 
ALSO READ: श्रद्धा मर्डर केस की दिल दहला देने वाली कहानी: फ्रिज में 35 टुकड़े, घर में रंगरेलियां मना रहा था आफताब
इस बीच, पुलिस को दूसरी लड़की की भी तलाश है, जिसे वह फ्लैट पर लेकर आता था। कहा जा रहा है कि जिस समय फ्रीज में श्रद्धा के टुकड़े रखे गए थे, उसी दौरान आफताब दूसरी लड़की के साथ फ्लैट में रंगरेलियां मनाता था। पुलिस के डेटिंग ऐप के जरिए आफताब श्रद्धा के संपर्क में आया था। दूसरी लड़की को भी उसने ऐप के जरिए ही फंसाया था। हालांकि पुलिस को अब तो दूसरी लड़की के बारे में जानकारी ‍नहीं मिली है। 
 
पुलिस ने मंगलवार को आफताब को साथ लेकर महरौली के जंगल में श्रद्धा के शरीर के बाकी अंगों की तलाश की। हालांकि अभी इस बाद का खुलासा नहीं हुआ है कि पुलिस को वहां से क्या मिला। ढाई घंटे की तलाशी के बाद पुलिस आफताब को महरोली थाने भी लेकर गई।  
ALSO READ: प्रेमिका के शव के किए 35 टुकड़े, आधी रात को निकल ठिकाने लगाता था एक- एक टुकड़ा
कॉमन फ्रेंड्‍स से होगी पूछताछ : दूसरी लड़की के बारे में जानकारी हासिल करने के ‍लिए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। दिल्ली पुलिस इस सिलसिले में डेटिंग ऐप को चिट्‍ठी भी लिखेगी। पुलिस श्रद्धा और आफताब के कॉमन फ्रेंड्स के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। उनसे पूछताछ भी की जाएगी। जांच में यह भी सामने आया है कि श्रद्धा ने मुंबई यूनिवर्सिटी से बीएमएम का फॉर्म भरा था। 
 
गूगल सर्च से सामने आया खौफनाक सच : जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आफताब ने गूगल सर्च के माध्यम से शव को काटने और खून के छींटे मिटाने के तरीके भी खोजे थे। 
 
मिशन लव जिहाद : दूसरी ओर, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में मुस्लिमों का मिशन लव जिहाद चल रहा है। दिल्ली की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हिन्दू लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनकी हत्या की जा रही है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

व्लादिमीर पुतिन का डोनाल्ड ट्रंप को ऑफर, चीन भी होगा शामिल, 1 साल और बच सकती है दुनिया, जानिए क्या है संधि

25 लाख मुफ्त LPG कनेक्शन, नवरात्रि पर मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, कैसे मिलेगा, क्या हैं नियम व शर्तें

अब उत्तर प्रदेश में वाहनों पर जाति लिखवाई तो लगेगा जुर्माना, जाति को लेकर और भी बदलाव

I Love Muhammad बोर्ड विवाद क्या है, जिसे लेकर देशभर में मुस्लिम कर रहे हैं प्रदर्शन, कई जगह तोड़फोड़ और पथराव

दुनिया के ये देश भारतीयों को देते हैं सबसे ज्यादा सैलरी, अमेरिका नहीं है No.1 फिर भी क्यों है भारतीयों की पसंद

सभी देखें

नवीनतम

GST Rate Cut का असर, शोरूम में खरीदारों की भारी भीड़, बना बिक्री का नया रिकॉर्ड

आपको ‘मोटी चमड़ी’ वाला होना पड़ेगा, सुप्रीम कोर्ट का भाजपा नेता पर कमेंट

73 साल के कांग्रेस नेता को BJP कार्यकताओं ने जबरन पहनाई साड़ी, PM मोदी का मजाक बनाने पर निकाला गुस्सा

Emmanuel Macron की कार को न्यूयॉर्क पुलिस ने रोका, Donald Trump को लगाया फोन, जानिए क्या है पूरा वाकया

Indian woman gold reserve: इतनी अमीर हैं भारतीय महिलाएं कि 1, 2 नहीं पूरे 6 बार खरीदा जा सकता है पाकिस्तान

अगला लेख