दिल्ली में शीतलहर, न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस

Webdunia
शनिवार, 14 जनवरी 2017 (14:57 IST)
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह लोगों को हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ा और सुबह न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है।
 
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। राजधानी में जारी कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप के बीच शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। 
 
हालांकि राजधानी में लगातार जारी कोहरे के कारण रेल सेवाएं प्रभावित रहीं। कोहरे के कारण कम से कम 25 ट्रेनें विलंब से चल रही हैं, 6 ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है और 8 को रद्द कर दिया गया है। कोहरे का विमान सेवाओं पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा। 
 
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने रविवार को राजधानी के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि का अनुमान व्यक्त किया है। (वार्ता)

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

NCW के सामने पेश नहीं हुए बिभव कुमार, स्वाति मालीवाल से बदसलूकी का मामला

कांग्रेस से बोले पीएम मोदी, बुंदेलखंड की धरती पर आकर देखों वीरता क्या होती है?

स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस से शिकायत में क्या कहा है? बताया किसने मारे थप्पड़ और लात-घूंसे

वायरल हुआ 13 मई का केजरीवाल हाउस का वीडियो, क्या बोलीं स्वाति मालीवाल?

कोवैक्सीन पर उठ रहे सवाल पर BHU के साइंटिस्ट प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे के जवाब

अगला लेख