SEBI को हो सकता है 76293 करोड़ का नुकसान, पिछले साल की तुलना में 4 फीसदी ज्‍यादा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 19 अगस्त 2024 (23:40 IST)
SEBI's big statement regarding recovery of dues : पूंजी बाजार नियामक सेबी ने 76,293 करोड़ रुपए बकाया राशि की वसूली को ‘मुश्किल’ की श्रेणी में रखा है। यह पिछले साल की तुलना में 4 प्रतिशत अधिक है। इसमें से एक बड़ा हिस्सा अदालत के आदेश से नियुक्त समितियों के समक्ष लंबित मामलों के कारण है।
 
बकाया राशि की वसूली कठिन है। यह ऐसी राशि है, जिनकी वसूली पुनरुद्धार के सभी उपायों को लागू करने के बाद भी नहीं हो पाई है। सेबी ने 2023 की अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा, वसूली में मुश्किल (डीटीआर) बकाया को अलग करना पूरी तरह से एक प्रशासनिक कार्य है। यह अधिकारियों को डीटीआर के रूप में अलग की गई राशि की वसूलने से नहीं रोकेगा...।
ALSO READ: Hindenburg Report पर SEBI का आया बयान, जानिए क्या कहा
रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च, 2024 तक सेबी ने डीटीआर के रूप में 807 मामलों की पहचान की। इन पर कुल बकाया 76,293 करोड़ रुपए था। वहीं पिछले साल 73,287 करोड़ रुपए के 692 मामले थे। इन 807 मामलों में से 36 मामले राज्य की ​​अदालतों, राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी), राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) में चल रही कार्यवाही के कारण लंबित हैं। इन मामलों 12,199 करोड़ रुपए की राशि शामिल हैं।
ALSO READ: SEBI के प्रस्तावित F&O मानदंडों से इन्‍हें हो सकता है नुकसान, रिपोर्ट में जताई यह आशंका
इसके अलावा, 60 मामले अदालत द्वारा गठित समितियों के समक्ष हैं, जिनमें 59,970 करोड़ रुपए शामिल हैं। इन दोनों श्रेणियां में अभी तक वसूल की जाने वाली कुल राशि का 95 प्रतिशत हिस्सा है। सेबी अपनी कार्यवाही की पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सालाना रिपोर्ट के माध्यम से 2021-22 के बाद से बकाया राशि वसूली के मुश्किल मामलों को लेकर आंकड़े जारी कर रहा है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को मिलेगा 'आयुष्मान योजना' का लाभ, मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला

Kolkata RG Kar college Case : CM ममता और हड़ताली डॉक्टर आमने-सामने, हड़ताल खत्म करने के लिए रखीं ये शर्तें

विनेश फोगाट ने किया बड़ा खुलासा, कहा पेरिस ओलंपिक में सरकार ने नहीं दिया था साथ

4 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर होने के बाद बेंगलुरु में पुलिस ने BJP कार्यालय और आसपास सुरक्षा बढ़ाई

GNSS के बाद बड़ा सवाल, क्या होगा आपकी कार पर लगे Fastag का

सभी देखें

नवीनतम

मध्यप्रदेश में 4% महंगाई भत्ता नहीं मिलने से कर्मचारी नाराज, लाडली बहना में हर माह 1574 करोड़ खर्च होने पर भी उठाए सवाल

कर्नाटक में शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद तनाव, 46 लोग गिरफ्तार

STF ने असमिया अभिनेत्री और पति को शेयर कारोबार घोटाले में किया गिरफ्तार

Weather Updates: अगले 3 दिनों तक 19 राज्यों में मूसलधार वर्षा के आसार, IMD ने किया अलर्ट

राहुल गांधी को भाजपा नेता की धमकी, कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो

अगला लेख